Honda का बड़ा धमाका, चुपके से बना ली Bajaj Pulsar की टक्कर की बाइक, जानें कब होगी लॉन्च?
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Honda: होंडा इंडियन टू व्हीलर बाजार में अपनी स्टाइलिश मोटरसाइकिल व दमदार इंजन के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने मिड सेगमेंट बाइक में बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने मिडिल क्लास फैमिली राइड के लिए धांसू बाइक तैयार की है। हाल ही में कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक छोटा सा टीजर जारी किया गया है।
जारी हुए टीजर में बाइक के पावरट्रेन और कीमत के बारे में तो कोई खुलासा नहीं किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह बाइक 160cc से 180cc सेगमेंट में हो सकती है। इस दमदार इंजन के साथ यह बाइक हाई पावर और टॉर्क जेनरेट करेगी।
A bold ride is on its way. Stay tuned to know more.#Bold #ComingSoon pic.twitter.com/hugGcMUApL
— Honda 2 Wheelers India (@honda2wheelerin) July 28, 2023
होंडा ने अपनी नई बाइक को सिटी समेत खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाया है। बाजार में यह बाइक Bajaj Pulsar को टक्कर देगी। यह स्टाइल बाइक शॉर्क नोज लाइट के साथ मिलेगी। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ सेफ्टी के लिए एबीएस दिया जाएगा।
इसमें डिजिटल कंसोल, एलईडी लाइट, टर्न इंडीकेटर समेत सभी एडवांस फीचर्स मिलने का अनुमान है। बता दें होंडा इंडिया की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी में से एक है। जानकारी के अनुसार होंडा अपनी इस नई मोटरसाइकिल को बाजार में 2 अगस्त को पेश कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः 45 Royal Enfield पर भारी यह अकेली बाइक, 3 सेकंड में 100 की रफ्तार और एलीट लुक, हार जाएंगे दिल
होंडा की नई बाइक में स्पोर्टी लुक मिलेगा और इसमें बड़ा फ्यूल टैंक होगा। बाइक को खास लॉन्ग रूट में आरामदायक सफर के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इसमें हैवी सस्पेंशन, आरामदाक सस्पेंशन मिलेगा। बाइक में अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए जाएंगे। अनुमान है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी।
जानकारी के अनुसार यह धाकड़ बाइक करीब 45 kmpl की माइलेज देगी। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसका कुल वजन तकरीबन 150 kg होगा। बताया जा रहा है कि इसकी सीट हाइट करीब 700 mm तक होगी, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सके।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: