Honda और Tata की नई गाड़ियां, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और स्टाइलिश लुक, जानें कीमत 

Tata Altroz Racer में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेंगी, यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। कार में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा ऑफर किया जा रहा है।

Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

Upcoming cars june 2024 details in hindi: बाजार में हाई स्पीड स्टाइलिश गाड़ियों का चलन है। लोग इन दिनों बिग साइज एसयूवी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए टाटा और होंडा अपनी नई गाड़ियां लेकर आने वाले हैं।

विज्ञापन

होंडा की नई कार एसयूवी सेगमेंट में आएगी है, जिसमें गियर लीवर थोड़ा आगे बढ़ाकर डैशबोर्ड से जोड़ा गया है। वहीं, टाटा अपनी Altroz का रेसर वर्जन लेकर आने वाला है, जिसमें यंग जनरेशन के लिए हाई स्पीड और ट्रेंडी कलर ऑप्शन मिलेगा। आइए आपकों दोनों गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Honda Freed में क्रूज कंट्रोल और हाई पावर इंजन 

यह SUV सेगमेंट की कार है, जो जून 2024 में जापान में लॉन्च होगी। ग्लोबल लॉन्च के बाद इसे कंपनी इंडिया में पेश कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें 5 और 6 सीट ऑप्शन ऑफर किया जाएगा। कार में सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह धाकड़ कार 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल स्विच दिया गया है।

विज्ञापन

होंडा की इस कार में दो ट्रांसमिशन 

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 2740 mm का व्हीलबेस मिलेगा। कार की लंबाई 4310 mm और चौड़ाई 1695 mm की है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी।

Tata Altroz Racer

विज्ञापन

Tata Altroz Racer में 120 बीएचपी की पावर 

टाटा अपनी Altroz का नया Racer वेरिएंट जून में लॉन्च करने वाला है। यह स्टाइलिश कार ओरेंज कलर में आएगी। कार के बोनट और छत पर सफेद रंग में स्ट्रीप दी गई है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम टॉर्क मिलेगा। टाटा की इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

कार में 360-डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स कार है, जो हाई माइलेज जनरेट करेगी। कार में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। टाटा की इस धाकड़ कार में वॉयस-असिस्टेड सनरूफ मिलेगी। कार में 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल कलस्टर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ