सबसे अधिक बूट स्पेस और धांसू व्हीलबेस, होंडा की इस कार ने SUV सेगमेंट में मचाया बवाल, जानें कीमत

Honda Elevate price, suv cars, cars under 12 lakhs, Honda Elevate mileage, Honda Elevate booking

फाइल फोटो

विज्ञापन

Honda Elevate: एसयूवी सेगमेंट में इन दिनों धड़ल्ले से कारों की बिक्री हो रही है। यह सेगमेंट इंडिया में हाई डिमांड पर है। हाल ही में होंडा ने अपनी धाकड़ एसयूवी Elevate को पेश किया है। सेफ्टी के लिए इस कार में इसमें ESC, VSM और हिल लॉन्च असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Honda Elevate में सबसे अधिक बूट स्पेस मिलता है

इस दमदार कार की खास बात यह है कि इसमें जबरदस्त 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। इतना ही नहीं दमदार इंजन के साथ यह कार 22 kmpl की माइलेज देती है। जबकि इस सेगमेंट की हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस में 433 लीटर का बूट स्पेस, ग्रैंड विटारा में 373 लीटर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर में 373 लीटर और स्कोडा कुशक में 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Honda Elevate में सबसे अधिक बूट स्पेस मिलता है।

Advertisment
Honda Elevate price, suv cars, cars under 12 lakhs, Honda Elevate  mileage, Honda Elevate booking

फाइल फोटो

Honda Elevate में बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल

Honda Elevate में बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया मिलेगा। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इसमें धाकड़ सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Honda Elevate की बुकिंग जुलाई 2023 में शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी। इसमें 2,650 मिमी का बड़ा व्हीलबेस है, जिससे कार को कम जगह से मोड़ना और संकरी जगहों में चलाना आसान होगा। कार में एलईडी हैंडलैंप मिलते हैं।

विज्ञापन

इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में सर्कुलर फॉग लैंप और डीआरएल मिलत हैं। इस जानदार कार की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,650 मिमी है। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेते हैं। कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी टेल लाइट्स हैं दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ