Honda electric sports car will reavealed soon: होंडा अपनी धाकड़ एसयूवी कार एलिवेट के बाद अब मार्केट में अपनी दमदार नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाने वाला है। इस इलेक्ट्रिक कार में हाई रेंज और स्टाइलिश फ्रंट लुक दिया गया है। इस धांसू कार से कंपनी october 2023 में होने वाले Tokyo Motor Show में पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन

honda e car से एक कदम आगे

कंपनी ने कार को स्पोर्ट्स लुक्स देने का प्रयास किया है। यह कंपनी की न्यू जेनरेशन कार है जिसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस की सिक्योरिटी मिलेगी। कार में बिग साइज टायर और लाइट साइज है। कार में सभी एलईडी लाइट दी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की यह कार होंडा ई पर आधारित हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी इस नई ईवी कार के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Honda electric sports car

Honda electric sports car

SUSTANIA-C concept पर तैयार हुई यह कार

होंडा की यह नई कार बेहद बोल्ड लुक में बनाई गई है। कंपनी की यह नई क्यूट इलेक्ट्रिक कार यूनिक हैचबैक कार है, जिसे कंपनी ने खास SUSTANIA-C concept पर बनाया है। यह प्लेटफार्म कार को हाई स्पीड प्रदान करने में मदद करता है। होंडा कार के अलावा एक नया e-scooter भी लेकर आने वाला है। इसमें स्वेपेबल बैटरी पैक होगा।

विज्ञापन
Honda electric sports car

Honda electric sports car

कार 145 kmph की टॉप स्पीड देती है

जानकारी के मुताबिक बाजार में पहले से मौजूद होंड ई कार एक बार फुल चार्ज होने पर 170 किलोमीटर की रेंज देती है। इस कार में 28.5 kwh का बैटरी पैक मिलता है। कार 145 kmph की टॉप स्पीड देती है। होंडा ई कार 9 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह धांसू कार 315 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार में 400 वॉट की लिथियम बैटरी मिलती है। यह कार पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन
Honda electric sports car

Honda electric sports car

honda e car की लंबाई 3894 mm

honda e car की लंबाई 3894 mm, चौड़ाई 1752 mm और हाइट 1512 mm की है। कार में 2538 mm का व्हील बेस दिया गया है। यह कार 342 kg का वजन बेहद आसानी से लेकर चल सकती है। यह हैचबैक 4 सीटर कार है। इसमें बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ