Hero Splendor: भारत एंट्री लेवल बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस बात का अंदाजा आप हीरो स्प्लेंडर की बिक्री से लगा सकते हैं। भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में 7 बाइक्स एंट्री लेवल सेगमेंट की हैं। हर बार की तरह इस बार भी हीरो स्प्लेंडर ने बिक्री का रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,04,663 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल मई महीने में ही स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट्स की बिक्री हुई।
पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस बार 37,863 यूनिट्स कम बेची हैं। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 36.03% है। यहां हम बता रहे वो 3 कारण जिसकी वजह से इस बाइक की भारत में इतनी डिमांड है।
सिंपल डिजाइन
Hero Splendor का सिंपल डिजाइन इसकी पहचान है। यही वजह है कि 30 साल पूरे होने पर भी Splendor Plus ग्राहकों की पसंदीदा बाइक है। बाइक के डायमेंशन में भी कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। Splendor को फैमिली क्लास से लेकर यूथ भी खूब पसंद करते हैं। यह आरादायक बाइक है और राइड राइड करना आसान है।
भरोसेमंद इंजन
Hero Splendor भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसमें लगा इंजन न सिर्फ बढ़िया परफॉरमेंस देता है बल्कि बेहतर माइलेज के साथ जल्दी से ब्रेकडाउन का शिकार भी नहीं होता। Hero Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कंपनी का दावा है की यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। हीरो ने इस इंजन को समय के साथ अपडेट किया है लेकिन आज तक इसकी परफॉरमेंस खराब नहीं होने दी। दरअसल कंपनी को मालूम है कि ग्राहक इस बाइक को क्यों खरीदना पसंद करते हैं।
मजेदार फीचर्स
बाइक में आपको कई अच्छे फीचर्स मिल जायेंगे इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है।
यह भी पढ़ें : Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Jeep की सस्ती SUV, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines