Fog में Driving करते वक्त इन 5 Tips का रखें ध्यान, हमेशा रहेंगें Safe

Fog driving tips details in hindi: वाहन में रिफ्लेक्टर और रेडियम स्टीकर लगा सकते हैं। सड़क चलते हुए बार-बार तेज स्पीड करने या ओवरटेक करने से बचें।

today weather update

सड़कों पर दिखा कोहरा

Fog driving tips details in hindi: उत्तर भारत में धुंध पड़नी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते हुए हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर अगर हम ड्राइविंग करते हुए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो किसी भी अनहोनी या सड़क हादसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Fog driving tips

विज्ञापन

हेडलाइट और बैटरी 

घर से निकलते हुए हमेशा अपनी हेडलाइट, टेललाइट को चेक कर लें। बल्ब खराब या कम रोशनी दे रहा हो तो उसे तुरंत बदलवा लें। सर्दियां शुरू होने से पहले अपनी बैटरी की जांच कर लें। अगर कार सुबह स्टार्ट होने में दिक्कत कर रही हो या ज्यादा झटके मार रही हो तो आपकी बैटरी डाउन हो गई है या पुरानी होने के चलते खराब हो सकती है। जानकारों के अनुसार बैटरी की उम्र तीन से पांच साल तक होती है। अपने वाहन पर रिफ्लेक्टर या रेडियम स्टीकर लगा सकते हैं। जिससे सड़क पर आपके पीछे चल रहा वाहन चालक अलर्ट हो जाए।

विज्ञापन

अपनी लेन में चलें, तेज गति से करें परहेज

सड़क पर हमेश कार अपनी लेन में चलाएं। इसके अलावा खासतौर पर हाईवे पर बार-बार वाहन की गति बढ़ाने या ओवरटेक नहीं करना चाहिए। घने कोहरे में हमेशा टर्न लेते हुए इंडीकेट का प्रयोग करें। कार चलाते हुए हैजर्ड लाइट का यूज कर सकते है। कार में फॉग लाइट लगवाना भी एक ऑप्शन हो सकता है। सड़क पर चलते हुए दिन में लो बीम पर हेडलाइट जला सकते हैं। कार की विंडशील्ड की रबड़ को चेक कर लें। उसमें दरारें आने पर उसे चेंज करवा लें।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Fog driving tips

विज्ञापन

टायर प्रेशर और हवा 

कार के टायरों की जांच कर लें। टायर अधिक पुराने होने पर वह घिस जाते हैं, उनमें दरारें आ जाती है, जिससे सड़क पर चलते हुए हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा टायरों में हवा का प्रेशर सही रखें। हवा ज्यादा या कम दोनों होने पर एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। कार में डिफॉगर, ब्लोअर का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ