रफ्तार का दूसरा नाम, Ferrari 296 GTS लॉन्च, 65 लीटर का फ्यूल टैंक, 2 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड
Edited By Amit Kasana

Ferrari 296 GTS
Edited By Amit Kasana

Ferrari 296 GTS
Ferrari 296 GTS: फेरारी ने इंडिया में सोमवार को अपनी नई स्पोर्ट्स कार Ferrari 296 GTS को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कन्वर्टिबल और नॉन-कन्वर्टिबल दोनों वर्जन का विकल्प दिया है। यह कार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।
फेरारी 296 जीटीएस में 2.992 cc का बड़ा इंजन दिया गया है। कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रतिघंटा है। जानकारी के मुताबिक इस धांसू कार की कीमत 6.24 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। शुक्रवार को एयरोसिटी में अंदाज़ होटल में इसे मीडिया के सामने पेश किया गया।

Ferrari 296 GTS एक हाइब्रिड कार है। कंपनी ने इसमें 7.45 kWh की बैटरी दी है। इंडिया में इस स्पोर्ट्स कार को पेश करते हुए फेरारी मार्केटिंग हेड, नई दिल्ली संयम त्यागी ने कहा, “हमें अपने इस नई कार को पेश करते हुए बेहद खुशी है।.” कार में 3 लीटर की क्षमता का V6 टर्बोचार्ज इंजन है।
धाकड़ पावरट्रेन के साथ कार 8000 आरपीएम पर 610 kW की पावर और 6250 आरपीएम पर 740 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक यह उसकी रियर-व्हील ड्राइव प्लग-इन (PHEV) हाइब्रिड ओपन-टॉप कार है। इसमें ICE इंजन को रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इंटिग्रेट करता है, जिससे यह हाई परफॉमेंस देता है।
कार में 8-स्पीड F1 डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स दिया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट कार है। इलेक्ट्रिक मोड में ये कार 25 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। कार में रियर बेंच में 49 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसमें केवल दो सीट हैं। कार में 65 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कार में हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: