ऑटो angle-right

1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के इस्तेमाल पर रोक! जानें क्या है पूरा मामला 

EV Scooters: पेरिस में 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इन स्कूटरों से होने वाले हादसों के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए बकायदा लोगों से वोटिंग करवाई गई जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया।केवल फ्री-फ्लोटिंग स्कूटर्स पर रोक लगाई गई हैकेवल फ्री-फ्लोटिंग स्कूटर्स […]

---विज्ञापन---
EV Scooters: पेरिस में 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इन स्कूटरों से होने वाले हादसों के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए बकायदा लोगों से वोटिंग करवाई गई जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया।

केवल फ्री-फ्लोटिंग स्कूटर्स पर रोक लगाई गई है

केवल फ्री-फ्लोटिंग स्कूटर्स पर रोक लगाई गई है। यह स्कूटर रेगुलर दोपहिया स्कूटरों जैसे नहीं होते हैं। ये एक स्केटबोर्ड जैसे होते हैं और इन पर लोग खड़े होकर इसे चलाते हैं। कई बार दो लोग एक साथ भी स्कूटर पर सवार होते हैं। पेरिस में इन दिनों इन स्कूटरों को किराए पर देने का भी खूब चलन है। इन स्कूटरों का 10 मिनट का किराया 450 रुपये है। 

प्रतिबंध लगाने के लिए 89% लोगों ने वोट किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए 89% लोगों ने वोट किया। पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने कहा कि, “मैं पूरी तरह से और सरलता से मतदाताओं की पसंद का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” कुछ प्राइवेट ऑपरेटर्स पेरिस में इन स्कूटरों को टूरिस्ट को किराए पर देते हैं। पेरिस की सड़कों पर आए दिन यह दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
First published on: Apr 04, 2023 12:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें