Electric car service after monsoon: देश में इस बार खूब बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है। अब तो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की भी भरमार है। जो लोग इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं उन्हें एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत पड़ती है।
अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं और आपके शहर में बारिश अगर रुक गई है तो अब आपको अपनी इलेक्ट्रिक कार को सर्विस सेंटर लेकर जाने की जरूरत है ताकि आपकी कार सालों-साल बेहतर रहे और ब्रेक डाउन का भी शिकार न हो सके।
बारिश के बाद सर्विस है जरूरी
जैसे हम अपनी पेट्रोल-डीजल कार की समय पर सर्विस करवाते हैं, ठीक वैसे ही इलेक्ट्रिक कार की भी रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे। क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी बढ़ जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई मेजर पार्ट या सेंसर में खराबी आई तो लाखों रुपये का खर्चा हो सकता है। इसलिए सम्स्य पर सर्विस के सतह बारिश के बाद एक एक्स्ट्रा सर्विस जरूर करवा लें….
बैटरी चेक करवा लें
इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस में बैटरी चेक-अप जरूरी है साथ ही बारिश के बाद भी आपको यह काम करवाना चाहिए। बारिश के बाद बैटरी की अगर जांच ठीक से हो जाए तो इलेक्ट्रिक कार की लाइफ बढ़ जाती है और भविष्य में में ब्रेक डाउन का शिकार होने से आप बाख सकते हैं। सर्विस के समय आपको कार की बैटरी की हेल्थ का पता चल जाएगा।
कूलेंट बराबर रखें
इलेक्ट्रिक कार में भी कूलेंट होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायर्स और ब्रेक की भी जांच करवा लें। आप अपनी कार में एक्स्ट्रा कूलेंट लेकर चल सकते हैं। कार की देखभाल जितनी अच्छी होगी उतनी ही बढ़िया रहेगी आपको निराश होने का मौका नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: ये हेलमेट पहनने से जा सकती है आंखों की रोशनी, सिर में लग सकती है गंभीर चोट
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
7 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines