Citroen Basalt से उठा पर्दा, 10 लाख कीमत और हाई माइलेज, जानें शानदार फीचर्स

इस कार में लंबा बोनट और फ्रंट में डैशिंग लुक्स देने वाली ग्रिल दी गई है। कार में ORVMs और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

Citroen Basalt

Citroen Basalt

Citroen Basalt unveiled details in hindi: फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी नई कार Basalt से पर्दा उठाया है। ये एसयूवी बेस्ड कूपे कार है, जिसमें रियर में हैचबैक से ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इसकी डिलीवरी शुरू होगी, ये शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Citroen Basalt में हाई पावर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन

Citroen Basalt में हाई पावर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इस स्टाइलिश कार में 16-इंच अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए है। बाजार में यह कार Maruti Brezza, Kia Sonet, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO को टक्कर देगी। कार में ORVMs और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।  Citroen Basalt में हाई क्लास इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। ये कार सड़क पर 109 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगी।

Citroen Basalt में मिलेंगे ये फीचर्स

  • वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलेगी जो इसे हाई क्लास फील देगी।
  • पुश-बटन स्टार्ट और बेस वैरिएंट में स्टील व्हील से इसमें स्टाइलिश लुक मिलेगा।
  • कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट,डीआरएल और फॉग लैंप मिलेंगे।
  • ये कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर में ब्लैक बंपर के साथ भी आएगी।
  • कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और  ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
  • कार में कीलेस एंट्री, रियर सीट पर एसी वेंट और क्रूज कंट्रोल मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: अब Tata की गाड़ियों का क्या होगा? 2 CNG सिलेंडर के साथ Hyundai ने की पेश की सस्ती कार 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ