---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

10 लाख से कम कीमत वाली Maruti और Hyundai की ये Suv क्यों है खास, जानें डिटेल्स

SUV cars under 10 lakh details in hindi: इन स्टाइलिश कारों के फ्रंट में बड़ी ग्रिल मिलती है। इनमें बड़े टायर साइज के साथ सीएनजी इंजन ऑप्शन भी मिलता है।

---विज्ञापन---

SUV cars under 10 lakhs details in hindi: कार बाजार में SUV cars नया क्रेज है। इस सेगमेंट में अलग-अलग कार निर्माता कंपनियां 10 लाख से कम कीमत में गाड़ियां ऑफर करती हैं। इनमें जानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ बड़ा बूट स्पेस मिलता है। बाजार में ऐसी ही दो जबरदस्त कारें है Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Venue. आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताते हैं।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें SUV cars under 10 lakhs 

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Brezza

यह हाईटेक कार है, इसमें हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट और ऑटो डे और लाइट रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। कार का टॉप मॉडल 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 14.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Maruti Brezza में सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन है, इसका सीएनजी बेस मॉडल 9.24 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

---विज्ञापन---

दिया गया है 1462 cc का इंजन

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 17.38 kmpl और सीएनजी वेरिएंट 25.51km/kg की हाई माइलेज निकाल लेता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 1462 cc का इंजन दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है। कार में वॉयस असिस्टेंस और अलॉय व्हील मिलते हैं।

Hyundai Venue

यह फैमिली कार सॉलिड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, यह सिस्टम तेज स्पीड में राइडर को चारों पहियों पर ज्यादा कंट्रोल देता है। यह एसयूवी सेगमेंट की कार है, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह फीचर कार को अचानक स्पीड में टर्न लेने के दौरान कंट्रोल रखता है और हादसे से बचाता है। Hyundai की इस कार में 998 से 1493 cc तक का इंजन मिलता है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। कंपनी इसमें सीएनजी का ऑप्शन नहीं देती है। यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2024 05:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola