---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अब उड़ने को हो जाएं तैयार! Hyundai ने बनाई फ्लाइंग कार, स्‍पीड 190 KMPH

Hyundai flying electric taxi details in hindi: हुंडई की यह इलेक्ट्रिक टैक्सी जमीन से 1500 फीट ऊंचाई पर उड़ान भरेगी। यह 193 kmph की स्पीड से चलने में सक्षम है।

---विज्ञापन---

Hyundai flying electric taxi details in hindi: सड़क पर इलेक्ट्रिक कार के बाद अब फ्यूचर Flying Cars का है। इसी कड़ी में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार Supernal S-A2 को शोकेस किया है। फिलहाल टैक्सी में यह कमर्शियल यूज के लिए साल 2028 तक उपलब्ध होगी। कंपनी ने las vegas में अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी को यहां चल रहे इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड फेयर CES 2024 में लोगों के सामने पेश किया है। इस ट्रेड फेयर में अलग-अलग देशों की कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट पेश करती हैं।

Hyundai की इस फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी में हाई पावर के लिए 8 ऑल tilting रोटर्स दिए गए हैं

जानकारी के अनुसार Hyundai की यह फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी है, जो तेज स्पीड में उड़ान भरेगी। कंपनी के अनुसार उसके इस एयरक्राफ्ट में V-trail के साथ 8 ऑल tilting रोटर्स दिए गए हैं, जो इसे 193 kmph की रफ्तार से उड़ने की पावर देते हैं। इसके अलावा यह उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार जमीन से 1500 फीट ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है।

---विज्ञापन---

एक बार में 40 से 64 km तक जा सकती यह इलेक्ट्रिक कार

मीडिया  रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ्लाइंग व्हीकल को इंट्रा सिटी ट्रेवल के लिए यूज किया जा सकता है। यह स्पीड के मुताबिक एक बार में 40 से 64 km तक जा सकती है। इसके अलावा उड़ान भरते हुए इसकी आवाज 65 decibels होगी और लैंडिंग के दौरान यह 45 decibels तक शोर देगी। इसका इंटीरियर पूरी तरह मॉड्यूलर बनाया गया है, जिससे इसे चलाने वाला ऑपरेटर बड़ी आसानी से इसकी बैटरी चेंज कर सकता है। इसमें सेफ्टी के सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें हाई कम्फर्ट सीट दी गई हैं।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai flying electric taxi

---विज्ञापन---

पैसेंजरों को मिलेगा अलग अनुभव

कंपनी के अनुसार Hyundai flying electric taxi से सही समय पर मार्केट की जरूरत के अनुसार सही प्रोडक्ट बनाना उसका मकसद है। इसमें पैसेंजर और पायलट की जगह को अलग रंग और मटेरियल से बनाया गया है। यह भविष्य में एविएशन ऑपरेटर्स को भी अट्रैक्ट करेगी।

First published on: Jan 10, 2024 02:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola