Maruti Wagon R CNG या सस्ती Renault Kwid, किसे लेना फायदेमंद, जानें डिटेल्स

Maruti Wagon R CNG Vs 2024 Renault Kwid details in hindi: यह दोनों एंट्री लेवल गाड़ियां हैं। रेनॉल्ट में सीएनजी का ऑप्शन नही मिलता। मारुति की कार अधिक माइलेज देती है।

Maruti Wagon R cng and Renault kwid details in hindi

Maruti Wagon R cng और Renault kwid

Maruti Wagon R CNG Vs 2024 Renault Kwid details in hindi: इंडियन कार बाजार में एंट्री लेवल सस्ती कारों की हाई डिमांड रहती है। 8 लाख से कम कीमत में आने वाली इन कारों में सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है। हाल ही में इस सेगमेंट में 2024 Renault Kwid लॉन्च की गई है। वहीं, इस प्राइस रेंज में सीएनजी इंजन में Maruti Wagon R आती है। आइए आपको किफायती कीमत पर मिलने वाली इन दोनों कारों की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Renault में सीएनजी का ऑप्शन नहीं

Maruti Wagon R VXI 1.0 CNG 6.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। जबकि नई Renault Kwid 4.69 लाख एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। रेनॉल्ट में सीएनजी का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है। यह दोनों पांच सीटर हैचबैक सेगमेंट की गाड़ियां हैं।

विज्ञापन

Maruti में मिलता है माइलेज ज्यादा

Maruti Wagon R cng में 34.05 km/kg की माइलेज मिलती है। वहीं, Renault Kwid के अलग-अलग वेरिएंट 21.7 kmpl से लेकर 22 kmpl तक माइलेज निकालते हैं। यह दोनों ही गाड़ियां मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मिलती हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक देखें Maruti Wagon R cng

विज्ञापन

अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और हाई पावरट्रेन

मारुति सुजुकी अपनी कार में 998 cc का जबरदस्त इंजन ऑफर कर रही है। रेनॉल्ट की क्यूट कार में 999 cc का इंजन मिलता है। यह दोनों पेट्रोल इंजन हैं। मारुति में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। रेनॉल्ट अपने Climber ट्रिम में कार को स्पोर्ट्स लुक और डुअल कलर ऑप्शन दे रही है।

Maruti Wagon R cng में यह फीचर्स

विज्ञापन
  • यह 3 सिलेंडर इंजन कार है, जो हाई स्पीड देती है।
  • कार में 56 bhp की पावर पर 5300 rpm जनरेट होता है।
  • यह फॉरवर्ड व्हील ड्राइव कार है, जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।
  • कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक देखें 2024 Renault Kwid

 

विज्ञापन

Renault में मिलता है यह खास

  • कार का टॉप मॉडल 6.45 लाख एक्स शोरूम में आता है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं।
  • कार में सेफ्टी के लिए चार एयरबैग और स्टीयरिंग माउंटेंड ऑडियो कंट्रोल मिलता है।
  • कार में LED DRLs इसे स्मार्ट लुक देते हैं।
  • कार में 67 bhp की पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ