Car Washing Tips: अपनी कार को धोकर साफ रखना या चमकाकर रखना किसे नहीं पसंद है। कार साफ रहे तो ये देखने में जबरदस्त लगती है राइडर को इसे चलाने में भी मजेदार फील आता है। कई लोग घर पर कार धोते हैं, कुछ लोग तो हफ्ते में दो बार अपनी कार को वॉशिंग पाउडर से रगड़-रगड़कर साफ करते हैं। बता दें कार के इलेक्ट्रिकल वायरिंग, सेंसर या फ्यूल टैंक आदि में पानी जाने से आपका नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा वॉशिंग पाउडर का ज्यादा यूज करने, बिना धूल-मिट्टी हटाए कार पर जोर से कपड़ा रगड़ने पर उसका पेंट उड़ जानें, बॉडी पर निशान पड़ने जैसे परेशानी हो सकती है। वहीं, एक हफ्ते में दो बार कार धोने पर कार की बॉडी में जंग लगने या उसके गलने का खतरा है। बता दें कार पर मिट्टी जमी हुई हो तो पहले उस पर पानी डालकर उसे हटा लें। मिट्टी पर सीधा कपड़ा मारने से कार पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कार के डैशबोर्ड पर ये सिग्नल हैं बड़े काम के…, जानें लें इनका मतलब वरना पड़ेगा पछताना!
कार साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर के कपड़े का करें यूज
कार की बॉडी साफ करने के लिए हमें माइक्रोफाइबर का कपड़ा या सूती कपड़ा यूज करना चाहिए। इसके अलावा मैट आदि साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार धोने के लिए वॉशिंग पाउडर का यूज नहीं करना चाहिए। इससे कार की बॉडी पेंट खराब होने का खतरा रहता है। मार्केट से कार शैंपू खरीद सकते हैं, अगर ये नहीं है तो घर पर रखे बालों का शैंपू लिया जा सकता है।
शॉर्ट सर्किट से लग सकती है आग
कार को धोते हुए हमें ध्यान रखना चाहिए कि उसके इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और वायरिंग पर पानी न जाए। इनमें पानी जाने से कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे कार स्टार्ट करने पर इंजन में शार्ट-सर्किट हो सकता है और कार में आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कार के एयर इनटेक में पानी जाने से इंजन में खराबी आ जाती है। गाड़ी के फ्यूल टैंक, सेंसर, सस्पेंशन और ब्रेक कंपोनेंट्स पर कार धोते हुए जरूरत से ज्यादा पानी जाने पर यह समय से पहले खराब हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: चप्पल पहन कर बाइक और स्कूटर चलाने पर कटेगा चालान? जानें क्या कहता है ट्रैफिक नियम
ये भी पढ़ें: कपड़े का रंग भी कटवा सकता है चालान! कार चलाने जा रहे हैं तो जरूर रखें ध्यान
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines