कार के डैशबोर्ड पर ये सिग्नल हैं बड़े काम के..., जानें लें इनका मतलब वरना पड़ेगा पछताना!

लेन डिपार्चर वार्निंग उन गाड़ियों में होती है, जिसमें सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर होते हैं। इसके अलावा कार की ड्राइवर स्क्रीन पर सीट बेल्ट रिमाइंडर का सिग्नल भी आता है।

car dashboard symbols

car dashboard symbols

Car Dashboard Signals: अकसर कार के डैशबोर्ड पर आपने कई सिग्नल या उसकी ड्राइवर डिस्प्ले पर बने सिंबल ब्लिंक करते देखे होंगे। कई लोग, खासकर नई कार लेने वालों को यह सिग्गल क्या इंडिकेट कर रहे हैं? यह पता नहीं होता है। कई बार इंजन चेक या लो फ्यूल इंडिकेटर सिग्नलों को नजरअंदाज करना आपकी कार की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

विज्ञापन

इंजन चेक का निशान आने पर लगातार उसकी अनदेखी करने से इंजन सीज होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कार के इंजन पार्ट्स पर अधिक दबाव पड़ता है। जिससे कार की मेंटेनेंस पर ज्यादा जेब ढीली हो सकती है। इसके अलावा पेट्रोल कार में आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाने पर इंजन चेक का सिग्नल आने की परेशानी रहती है, जिसे मामूली सेटिंग में बदलाव कर हटाया जा सकता है। आइए आपको एक-एक कर बताते हैं कि कार के डैशबोर्ड पर कौन-सा सिग्नल किस बारे में जानकारी देता है।

विज्ञापन

नीचे लिंक में दी वीडियो को क्लिक कर देखें किस सिग्नल का क्या मतलब होता है?

 

विज्ञापन

इंजन चेक लाइट आने पर तुरंत पहुंचे सर्विस सेंटर

कार में इंजन चेक का सिग्नल आने के वैसे तो कई कारण होते हैं। अमूमन कार के इंजन तक पर्याप्त फ्यूल नहीं पहुंचने, इंजन को चलने में अधिक पावर यूज करने या किसी पार्ट्स में आई खराबी के कारण ऐसा हो सकता है। ऐसे में तुरंत अपने मैकेनिक को कार दिखाकर उसकी जांच करवाएं। कई बार इस लाइट की अनदेखी करने पर बाद में सर्विस पर ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं।

विज्ञापन

लेन डिपार्चर वार्निंग एक्सीडेंट से बचाती है।

लेन डिपार्चर वार्निंग उन गाड़ियों में होती है, जिसमें सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर होते हैं। ये फीचर कार के आसपास व्यक्ति, वाहन किसी चीज के आने पर आपको कार के अंदर लगी स्क्रीन पर अलर्ट जारी करता है। इसी तरह कार के सड़क पर चलते हुए अगर आप लेन ड्राइविंग नहीं करते तो ये आपको अलर्ट करेगा। बता दें बार-बार लेन बदलने या ओवरटेक करने से सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

अगर आए ये सिग्नल तो तुरंत जाएं नजदीक पेट्रोल पंप

लो-फ्यूल इंडिकेटर से पता चलता है कि आपकी कार में केवल 1 या 2 लीटर (फ्यूल टैंक की क्षमता अनुसार) फ्यूल रह गया है। ऐसे में आपको उसे नजदीक पेट्रोल पंप पर ले जाकर फ्यूल भरवाना लेना चाहिए। दरअसल, कार का फ्यूल टैंक प्राइमरी सेक्शन और रिजर्व सेक्शन दो पार्ट में होता है। जब फ्यूल उस पॉइंट तक कम हो जाए जहां रिजर्व टैंक काम करने लगे, तो लो-फ्यूल इंडिकेटर जल जाता है।

विज्ञापन

सीट बेल्ट और हाई स्पीड रिमाइंडर

आजकल कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर का सिग्नल आता है। सीट बेल्ट न लगाने पर ये ड्राइवर स्क्रीन पर इसकी जानकारी देता है। इसके अलावा हैंडब्रेक लगाने, हाई स्पीड अलर्ट और एयरबैग समेत कार के अन्य एडवांस फीचरों की जानकारी डैशबोर्ड पर मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ