महीने के आखिरी में ही क्यों लेनी चाहिए गाड़ी? एक्सपर्ट ने कस्टमर के फायदे के बताए ये 5 कारण

Buying a Car Last Day of Month: कार लेते समय हमेशा कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट का पता करें। अगर कार दो महीने से पुराने डेट की बनी हुई है तो आपका होगा ये फायदा?

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (27)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (27)

Buying a Car Last Day of Month:  क्या कार को साल के आखिरी या महीने के आखिरी की तारीखों पर खरीदना चाहिए? ऐसा करना ग्राहक के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? दरअसल, एक्सपर्ट का कहना है कि किसी ग्राहक को महीने के आखिरी सप्ताह यानी 25 से 31 के बीच में लेना फायदेमंद है।

विज्ञापन

सेल्समैन पर टारगेट पूरा करने का दबाव

इससे ग्राहक को फायदा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं वो क्या है? कार एक्सपर्ट कहते हैं कि कार बेचने वाले सेल्समैन का एक तय टारगेट होता है। महीने के आखिर में ये टारगेट पूरा करने के लिए आप उससे बारगेनिंग कर सकते हैं। हर सेल्समैन को अपना टारगेट पूरा करने पर कमीशन मिलता है, जिसके चलते वह आपकी बात आसानी से मान जाएगा।

विज्ञापन

डीलरशिप को चाहिए ज्यादा फायदा

इसी तरह डीलरशिप का ज्यादा से ज्यादा कार बेचने का टारगेट होता है। साल के अंत नवंबर-दिसंबर के महीने या महीने के आखिरी तारीखों पर डीलर मालिक ग्राहक को खाली हाथ नहीं जाने देता वह कार पर कुछ हजार कम करके या अपना घाटा करके भी बेच देता है। लेकिन वही दूसरी तरफ से अपना टारगेट पूरा होने पर कंपनी से उसे ज्यादा फायदा होता है।

विज्ञापन

कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट पता करना क्यों जरूरी

इसी तरह एक्सपर्ट कहते हैं कि कार लेते समय हमेशा कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट का पता करें। अगर कार दो महीने से पुराने डेट की बनी हुई है तो सेल्समैन को उस पर रियायत देने की मांग करें। दरअसल, अगर कार की मेक डेट पुरानी है तो यानी डीलर के पास वह कार पार्किंग एरिया में पहले से खड़ी है, उसे वह कार कंपनी से नहीं मंगवानी। बता दें कार खड़ी करने के लिए डीलर बड़ा स्टॉक यार्ड किराए पर लेते हैं। इन यार्ड में जगह खाली करने के लिए वह आपको डिस्काउंट आसानी से दे देंगे।

डिस्काउंट ऑफर करती हैं कार कंपनियां 

साल के अंत में कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लीयर करने के लिए कई डिस्काउंट ऑफर देती हैं। कई बार ये कार के मॉडल और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा दिसंबर के अंत या नए साल पर डीलरशिप कई लोन स्कीम और गिफ्ट ऑफर करते हैं, ऐसे में इस समय कार लेने से ग्राहकों को कोई बढ़िया डील मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ