Second Hand बाइक खरीदते समय ये गलतियां पड़ती हैं भारी, लोग होते हैं ठगी का शिकार

Second-hand bike खरीदते समय अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें काफी नुकसान उठाना भी पड़ता है। इसलिए यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप एक अच्छी पुरानी बाइक खरीद सकते हैं।

Used bike
विज्ञापन

Buy Second Hand bike: नई बाइक के साथ अब सेकंड हैंड बाइक का बाजार भी काफी बड़ा हो गया है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको कई वेबसाइट मिल जाएंगी। लेकिन अभी भी एक पुरानी बाइक खरीदना किसी सिर दर्द से कम नही है। अक्सर लोगों को सस्ती बाइक महंगी पड़ जाती है और ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। तो ऐसे में इनसे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं।

सबसे पहले बाइक ठीक से चेक करें

जो बाइक आप खरीदने जा रहे हैं उसे ठीक से चेक करें,  बाइक के बॉडी पेंट  को भी चेक करें, क्योंकि अक्सर  लोग बाइक पर फिर से पेंट या स्टीकर लगा देंते हैं। इस बात पर ध्यान दें कि कहीं कोई डेंट या स्क्रैच तो नहीं है, इतना ही नहीं बॉडी पेंट को भी सावधानी से चेक करें। अगर सब कुछ ठीक है आगे बढ़ें और बाइक की हिस्ट्री चेक करें।

Advertisment

बाइक की पूरी हिस्ट्री करें चेक

Used bike पर डील लॉक करने से पहले बाइक की पूरी हिस्ट्री चेक करें, इतना ही सर्विस रिकॉर्ड भी चेक करें। ऐसा करने से आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि बाइक की सर्विस कब-कब हुई है। अगर पेपर्स पूरे नही हैं तो ऐसी डील करने से बचना चाहिए वरना बाद में सौदा महंगा पड़ता है।

टेस्ट राइड जरूर लें

आप जिस बाइक को फाइनल करने जा रहे हैं उसे एक बार चलाकर जरूर देखें। क्योंकि चलाने से बाइक की कमियों के बारे में आपको जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा बाइक के टायर्स को भी देखें, अगर टायर घिस गये हो तो इस बारे में सेलर से बात करें।

विज्ञापन

NOC लेना बेहद जरूरी

यह भी देखने में आया है कि लोग पुरानी बाइक खरीद लेते हैं लेकिन NOC लेना भूल जाते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें काफी पछताना पड़ता है। इसलिए NOC जरूर लें। साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है। अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप एक बेहतर बाइक खरीद पाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ