Engine Oil: अगर आप बाइक/मोटर साईकिल की रेगुलर सर्विस करवाते हैं तो आपको फिकर करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप बाइक का इस्तेमाल तो खूब करते हैं लेकिन जब बात सर्विस की हो तो आप इसे अनदेखा कर देते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक सर्विस के छूटने का मतलब है गाड़ी की लाइफ कम होना और आगे चलकर इसका खामियाजा आपकी गाड़ी को उठाना पड़ सकता है।
बाइक की सर्विस में बहुत इंजन ऑयल से लेकर एयरफ़िल्टर और खराब पार्ट्स को बदलना होता है। लेकिन इनमें सबसे जरूरी होता है इंजन Oil को चेंज करना, जिसे हर सर्विस पर बदला भी जाता है। जो लोग रोज 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा बाइक चलाते हैं और उनका सामना ट्रैफिक से होता है तो फिर ऑयल कम होने लगता है साथ ही काला भी पड़ने लग जाता लग जाता है। आइये जानते हैं,अगर सही समय पर इंजन ऑयल न बदला जाए तो क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
इंजन में ऑयल का काम लुब्रिकेशन बनाए रखना होता है। लेकिन जब ये Oil कम होने लगता है तब चिकनाई भी कम होने लगती है। इस वजह से ये पुर्जे एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से इंजन के खुलने की नौबत आ सकती है। इसलिए समय ऑयल बदलवा लेना जरूरी है।
अगर ऑयल कम होगा तो इंजन की लाइफ कम होने लगेगी क्योंकि पार्ट्स घिसना शुरू हो जाते हैं और ऐसे में गाड़ी की परफॉरमेंस लगातार गिरती रहती है। हर 1500-2000 किलोमीटर के आस पास ऑयल की जांच जरूर करवा लें । इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि कुछ बाइक्स में 900ml तो किसी में 1000ml ऑयल की जरूरत है इसलिए सावधानी से ऑयल डालें

Engine Oil
हीटिंग की समस्या
अगर इंजन में ऑयल की मात्रा सही नहीं रहेगी तो यह आगे चलकर इंजन में तनाव पैदा कर सकता है जिसकी वजह से सफर के दौरान हीटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
इंजन में जैसे ही ऑयल की कमी होने लगती है तो इंजन सर्विस मांगने लगता है और कई बार तो इंजन के खुलने तक की नौबत इसलिए भी आ जाती है क्योंकि इंटरनल पार्ट्स खराब और घिस जाते हैं, ऐसे में अगर इंजन खुल जाता है तो लंबा खर्चा आ सकता है। इसमें समय भी काफी लगता है। लेकिन अगर आप बाइक की समय पर करवाते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी ।