ये रहीं नवंबर 2023 में बिकने वाली टॉप 10 SUV, इनमें से आप कौन सी लेंगे?

Best selling suv in november 2023 details in hindi: बीते महीने mahendra scorpio की सबसे ज्यादा 12185 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि हाल ही में इसे Australasian NCAP क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग दी गई है।

best selling suv in november 2023 mahendra scorpio n Hyundai Creta kia seltos maruti grand vitara honda elevate

Best selling suv in november 2023

Best selling suv in november 2023 details in hindi: बाजार में एसयूवी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है। लोग बड़े टायर साइज और ऊंचे हेडस्पेस के साथ आने वाली इन कारों को काफी पसंद करते हैं। बीते नवंबर में mahendra scorpio के दोनों मॉडल एन और क्लासिक बिक्री में आगे रहे। जबकि दूसरे नंबर पर Hyundai Creta के 11814 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद kia seltos के कुल 11684 यूनिट्स बिके। चौथे नंबर पर maruti grand vitara के 7397 यूनिट्स की बिक्री हुई। फिर पांचवे नंबर पर honda elevate के कुल 4755 यूनिट बिकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Mahindra Scorpio N

यह कार 6 और 7 सीटर दोनों सीट ऑप्शन में आती है। कार का बेस मॉडल 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसमें 1997 सीसी और 2184 सीसी का इंजन मिलता है। अपनी इस एसयूवी कार में कंपनी डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन देती है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। जबकि हाल ही में इस बिग साइज कार को Australasian NCAP क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिली है। वहीं, Mahindra Scorpio Classic में 9 सीट तक का ऑप्शन मिलता है। यह कार सीट कम करने पर 460 लीटर तक का बूट स्पेस ऑफर करती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Scorpio N

विज्ञापन

Hyundai Creta

इस कार का बेस मॉडल 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में सात वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। 16 जनवरी 2024 को कंपनी अपनी इस शानदार एसयूवी कार का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। यह कार एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। Hyundai Creta में 8 वें पावर्ड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। कार में 6 मोनोटोन और 1 डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह 5 सीटर कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कार में डीजल इंजन का भी ऑप्शन अवेलेबल है। कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। हाल ही में कंपनी ने अपरी इस कार का एडवेंचर मॉडल लॉन्च किया था।

यह भी जानें

विज्ञापन
  • Kia Seltos 5 सीटर कार है। इसमें 20.7 kmpl की अधिकतम माइलेज मिलती है।
  • Honda Elevate 1498 cc के पेट्रोल इंजन में आती है।
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder की लंबाई 4365 mm और चौड़ाई 1795 mm की है।
  • Volkswagen Taigun पर डिस्काउंट चल रहा है, जिसके बाद यह कार 8.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
  • MG Astor 5 सीटर SUV है, जो 10.82 लाख एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ