Bikes for Daily use: जो लोग बाइक से रोजाना ऑफिस जाते हैं उन्हें अक्सर कम माइलेज को लेकर शिकायत रहती है। ऊपर से पेट्रोल कीमतें आसमान छू रही हैं। अब ऐसे में एंट्री लेवल बाइक्स सबसे बेस्ट ऑप्शन होती हैं। छोटे इंजन और कम वजन के कारण इन्हें राइड करना तो आसान होता है साथ ही है साथ ही फ्यूल की खपत भी कम होती है। जिन लोगों का ऑफिस काफी दूर है उनके लिए एंट्री लेवल बाइक्स ही सही ऑप्शन हैं। अब अगर आप एक ऐसी ही नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको एक बार फिर से अगस्त महीने में मिलने वाली सबसे सस्ती और बढ़िया माइलेज वाली बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Hero Splendor Plus
डेली यूज़ के लिए हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस एक बढ़िया ऑप्शन है। इस बाइक का डिजाइन न सिर्फ सिंपल है बल्कि इसे यंग राइडर्स के साथ फैमिली क्लास भी इस्तेमाल करना पसंद करती है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया है। इंजन की बात करें तो बाइक में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। बाइक दोनों टायर्स 17 इंच साइज़ में हैं। फ्रंट में व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। रोजाना ऑफिस जाने के लिए यह एक बढ़िया बाइक है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 75,441 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 100
अगर आप एक ऐसी एंट्री लेवल बाइक खरीदना चाहते हैं जो आरामदायक होने के साथ भरोसंमंद इंजन के साथ आती हो तो होंडा की शाइन 100 आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है। इस बाइक में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। परफॉरमेंस के मामले में यह एक अच्छी बाइक है और इसका इंजन भी स्मूथ है। इस बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं।
इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। ब्रेकिंग को और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है। इसकी लंबी सीट आपको लंबी दूरी पर थकान नहीं होने देगी। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। कीमत और पेर्फोर्मंस के मामले यह एक अच्छा मॉडल है।
TVS Sport
टीवीएस की सपोर्ट बाइक आज भी अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसकी सीट लंबी नहीं है लेकिन सॉफ्ट जरूर है। इंजन की बात करें तो Sport में 110cc का इंजन मिलता है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। एक लीटर में यह बाइक 80 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है बाइक में 17 इंच के दोनों टायर्स मिलते हैं।
इसमें भी आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार रुपये है। अगर आपका बजट एक महंगी प्रोमियम बाइक खरीदने का नहीं है तो आप TVS Sport के बारे में विचार कर सकते हैं।
TVS Radeon
TVS Radeon
डेली यूज़ से लेकर एक सॉलिड बाइक आपको चाहिए तो TVS की ही Radeon बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस बाइक को छोटे कस्बों या गावों में रहने वाले रहते हैं तो आपके लिए TVS Radeon एक अच्छी बाइक है। इसमें 110cc का इंजन लगा है। बाइक का डिजाइन सिंपल और इसकी सीट आरामदायक है। इसके सस्पेंशन ख़राब रास्तों पर बेहतर काम करते हैं। Radeon की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 62 हजार से शुरू होती है। बाइक की माइलेज 65 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
यह भी पढ़ें: रेंज रोवर से लेकर BMW, शिखर धवन का कार कलेक्शन देख उड़ जायेंगे होश
संबंधित खबरें
नई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
6 hrs agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
10 hrs agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
1 day agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
1 day agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
3 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
3 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines