Shikhar Dhawan’s car collection: भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने वाले शिखर धवन को कारों का काफी शौक है और यही वजह है कि इनके गिराज में BMW से लेकर रेंज रोवर जैसे शानदार कारें खड़ी हैं।
अक्सर इन कारों में धवन को देखा भी जा चुका है। यहां हम आपको इनकी कार कलेक्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं… ताकि आपकोन भी यह मालूम हो सके कि आपके फेवरेट क्रिकेट के पर कौन सी कारें हैं ….
शिखर धवन के पास के पास में मर्सिडीज ब्रेज GLS है हो एक एसयूवी है इसकी कीमत 1.29 करोड़ रुपये धवन के पास इस कार का खास एडिशन है सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर 6 एयरबैग्स तक शामिल हैंइसमें कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं। शिखर अक्सर इस कार की सवारी करते हए नज़र आते हैं। इसके लंबे व्हीलबेस की मदद से रोड पर बेहतर आराम मिलता है। शिकार के पास GLS का कौन सा एडिशन है इस बात की जानकारी नही मिली है। लेकिन यह मर्सिडीज ब्रेज की बेहतरीन कारों
रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के साथ ही शिखर धवन के गैराज में रेंज रोवर वेलार भी है। मुंबई में कई बार धवन को इसी कार में देखा जा चुका है। Velar की शुरुआती कीमत 89.41 लाख रुपये है। वेलार में दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं जिसमें पहला इंजन 2.0-लीटर पेट्रोल और दूसरा 2.0-लीटर डीजल इंजन है, इन दोनों इंजन के साथ टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इस एसयूवी में कई कमाल के फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की भी इसमें कोई कमी नहीं है।
हाल ही में शिखर धवन नई BMW M8 लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.44 करोड़ रुपये है। इसमें पावर के लिए 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है जो 591bhp की पावर और 750Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस कार की टॉप स्पीड 249 किलोमीटर प्रति घंटा है। सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW M8 की सीटें बेहद आरामदायक हैं। लॉन्ग ड्राइव के लिए इस कार का इस्तेमाल करते है शिखर।
Range Rover Autobiography
शिखर धवन के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी जैसी बेहतरीन लग्जरी एसयूवी भी है। इस SUV की कीमत 89.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है जिसमें 3.0-लीटर का पेट्रोल इंजन, दूसरा इंजन 3.0-लीटर डीजल है और तीसरा इंजन 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 शामिल है। सभी इंजन 48-V माइल्ड हाइब्रिड से लैस हैं। इसमें 8 फील्ड सेलेक्शन मोड के साथ टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम मिलता है, जिसकी मदद से इसे ऑफ-रोड ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 13.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज फीचर्स भी मिलते हैं। एसयूवी को पावर देने के लिए इसमें 3 इंजन का विकल्प दिया गया है। पहला इंजन 3.0-लीटर पेट्रोल, दूसरा 3.0-लीटर डीजल इंजन और तीसरा इंजन रेंज-टॉपिंग 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 शामिल है।
सभी इंजन विकल्पों को 48-V माइल्ड हाइब्रिड मोटर से जोड़ा गया है। ऑटोबायोग्राफी हर तरह से एक लैंड रोवर है क्योंकि इसमें आठ फील्ड सेलेक्शन मोड के साथ कार निर्माता का टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम मिलता है, जो लक्जरी एसयूवी को ऑफ-रोड ले जाने में सक्षम है।