---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Car Wash करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां? हो जाएं सावधान

गलत तरीके से कार धोने से न सिर्फ बॉडी और पेंट को नुकसान होता है बल्कि कार ठीक से साफ़ भी नहीं होती और कुछ हिस्सों में पानी जमा होने की वजह से जंग लगने का भी खतरा बना रहता है।

---विज्ञापन---

Car Wash Tips: जिन लोगों के पास समय की कमी होती है वो आकार अपनी कार को घर पर ही क्लियर और वॉश (धोना) करते हैं। देखिये अगर आप किसी सूखे या गीले कपड़े से कार की सफाई करते हैं तो ठीक है लेकिन जब पूरी तरह से पानी से धो रहे हैं तब समस्या खड़ी हो जाती है।

गलत तरीके से कार धोने से न सिर्फ बॉडी और पेंट को नुकसान होता है बल्कि कार ठीक से साफ़ भी नहीं होती और कुछ हिस्सों में पानी जमा होने की वजह से जंग लगने का भी खतरा बना रहता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कार धोते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिये।

---विज्ञापन---

धूल-मिट्टी सबसे पहले हटाएं

आपका सबसे पहला काम किसी ब्रश या सूखे कपड़े से हल्के हाथों से कार पर लगी धूल मिट्टी को हटा लें। ज्यादा जोर से साफ़ करें वरना पेंट पर खरोच आ सकती है। सावधानी से मिट्टी को साफ़ करें ताकि पेंट पर असर न पढ़े। गंदे कपड़े का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें।

---विज्ञापन---

वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल बिलकुल न करें

कार धोने के लिए वॉशिंग पाउडर या वॉशिंग सोप का इस्तेमाल बिलकुल न करें क्योंकि ऐसा करने से गाड़ी के पेंट को काफी नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए हमेशा कारों के लिए बनाए गए खास शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।

---विज्ञापन---

हल्के हाथों से सफाई

कार धोते समय जोर से सफाई करने से बचें, वरना पेंट को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सफाई करते समय स्पंज का इस्तेमाल ठीक रहता है। स्पंज को को हल्के हाथों से इस्तेमाल करें।
पानी डालने का सही तरीका

---विज्ञापन---

ऐसे डालें पानी

पानी से कार धोते समय पानी की धार को सबसे पहले कार के ऊपर मारे ताकि धूल-मिट्टी नीचे बह जाए।इसके बाद पानी की धार को नीचे की तरफ ले जाएं ताकि गंदगी निकल जाए ऐसा करने से पानी की बचत होगी, और आपका काम जल्दी हो जायेगा। इसके बाद किसी साफ़ कपड़े से पूरी कार को साफ़ कर लें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्यों जरूरी है नई कार की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन, नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है भारी नुकसान

First published on: Apr 20, 2024 05:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola