Bajaj की इस बाइक पर टूट पड़े ग्राहक, बिक्री में TVS और Honda को छोड़ा पीछे

Bajaj Pulsar की पिछले महीने काफी अच्छी बिक्री रही है, इस बार इस बाइक ने बिक्री के मामले में TVS और Honda को पीछे दिया है…

bajaj auto sale

Best-selling bike: भारत में 150cc से लेकर 200cc इंजन वाली बाइक्स का क्रेज यूथ में खूब देखने को मिलता है। ग्राहकों के पास ऑप्शन काफी आ गये हैं। पिछले महीने 15 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बजाज ऑटो की पल्सर ने बाजी मारी है। बजाज पल्सर की पिछले महीने 37,753 की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 20,872 यूनिट्स की बिक्री का था। इस बार बजाज ने पल्सर की 16,881 यूनिट्स की ज्यादा बिकी की है और MOM ग्रोथ 81% रही है, वहीं बीते महीने का कंपनी का मार्केट शेयर 22.71 रहा है।  

बजाज पल्सर ने बिक्री के मामले में TVS अपाचे को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने कंपनी ने इस बाइक की 34,511 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर होंडा यूनिकॉर्न रही, जिसकी बीते महीने 26,509 यूनिट्स की बिक्री हुई। चौथे नंबर पर यामाहा FZ रही है जिसकी 11,399 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पांचवें नंबर पर भी यामाहा MT 15 रही, जिसकी पिछले महीने 10,640 यूनिट्स की बिक्री हुई।

टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइ

  • Bajaj Pulsar: 37,753 यूनिट्स बिकी
  • TVS Apache: 34,511 यूनिट्स बिकी
  • Honda Unicorn: 26,509 यूनिट्स बिकी
  • Yamaha FZ: 11,399 यूनिट्स बिकी
  • Yamaha MT 15: 10,640 यूनिट्स बिकी

क्यों बिकती है बजाज पल्सर सबसे ज्यादा?

बजाज पल्सर भारत की सबसे भरोसेमंद बाइक है और काफी सालों से यह बाइक यूथ के साथ फैमिली क्लास को पसंद आ रही है। पल्सर के अलावा बजाज ने कई बाइक्स का निर्माण किया पर उन बाइक्स को वो सफलता नहीं मिली जो पल्सर को मिली है। बजाज पल्सर अपने डिजाइन और इंजन की वजह से खूब पसंद की जाती  है।  यही कारण है कि इसकी बिक्री सबसे ज्यादा रहती है। इस समय बजाज के पास 125 इंजन से लेकर पल्सर 200 जैसी प्रीमियम बाइक्स हैं। बजाज ऑटो ने हर सेगमेंट में अपनी पकड़ बना रखी है। इस साल बजाज की तरफ से कुछ और नए मॉडल लॉन्च किये जायेंगे….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ