हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bajaj की Pulsar बनी सबकी पहली पसंद, जानें इस शानदार बाइक के फीचर्स और कीमत

Bajaj Pulsar bikes details in hindi: कंपनी अपने Pulsar ट्रिम में अलग-अलग इंजन पावर में बाइक्स ऑफर करती है। इसमें डिस्क ब्रेक आते हैं।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar bikes

Bajaj Pulsar bikes details in hindi: बजाज अपनी बाइक में हाई स्पीड देता है। Bajaj Pulsar कंपनी का बेहद हाई डिमांड ट्रिम है। इसमें अलग-अलग वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कंपनी अपने हर वेरिएंट में यंगस्टर्स और मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर शानदार सेफ्टी फीचर्स और माइलेज देती है। आइए आपको एक-एक करने  Bajaj Pulsar  के अलग-अलग इंजन पावर की मोटरसाइकिलों के बारे में बताते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो नंवबर 2023 में Bajaj Pulsar की कुल 1.30 लाख यूनिट्स की सेल हुई थी। जबकि नवंबर 2022 में यह संख्या केवल 72735 यूनिट थी।

Bajaj Pulsar 125

इस शानदार बाइक में 124.4 cc का इंजन है। यह बाइक 11.5 लीटर फ़्यूल टैंक के साथ आती है, जिससे आप लंबी दूरी के सफर पर जा सकते हैं। Bajaj Pulsar 125 तेज स्पीड में 50 kmpl की माइलेज देती है। यह शुरुआती कीमत 82712 रुपये में ऑफर की जा रही है। इसके बाजार में छह वेरिएंट आते हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Bajaj Pulsar N150

विज्ञापन

Bajaj Pulsar N150

बजाज की यह बाइक 14.3 bhp की हाई पावर जनरेट करती है। Bajaj Pulsar N150 का बेस मॉडल 1.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह (Bajaj Pulsar bikes) 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस हाई पावर बाइक में 149.68 cc का इंजन दिया गया है। यह हाई स्पीड बाइक है, इसकी टॉप स्पीड 115 Kmph है। यह 48.5 kmpl की माइलेज देती है।

Bajaj Pulsar N160

इसका सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) एडिशन 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। ABS तेज रफ्तार बाइक को कंट्रोल करता है। बाइक में LED हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं। Bajaj Pulsar N160 में 164.82 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक 15.68 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। (bikes under 1 lakhs)

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Bajaj Pulsar NS125

Bajaj Pulsar NS125

भारी-भरकम दिखने वाली इस बाइक का वजन 144 kg है। जिससे इसे सड़क पर चलाने में दिक्कत नहीं होती। Pulsar NS125 में 124.45 cc की इंजन कैपेसिटी है, जो चलते हुए लगभग 46.9 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक और 805 mm का सीट हाइट दिया गया है। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल (Bajaj Pulsar bikes) ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola