हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ather ने पेश किया अपना सबसे सस्ता स्कूटर, एक बार फुल चार्ज में 115 Km तक चलेगा, जानें फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Ather 450S: एथर ने अपने नए स्कूटर को पेश किया है। कंपनी ने इसका नाम Ather 450S रखा है। यह ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद था अब इसे इंडियन टू व्हीलर बाजार में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और डिलीवरी डेट के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया। इसका एक टीजर सोशल मीडिया पर जारी हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Altroz में सीएनजी समेत तीन इंजन ऑप्शन तो i20 में मिलती है सनरूफ, आपके लिए कौन सी हैचबैक कार बेहतर, जानें कंपैरिजन

Ather 450S में 3 kWh की बैटरी पैक

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 115 km तक चलेगी। बताया जा रहा है कि यह स्कूटर 90 kmph की टॉप स्पीड देगा। जिससे यह युवा वर्ग की पहली पसंद बनने वाला है। Ather 450S में 3 kWh की बैटरी पैक दी गई है। जो इसे दमदार स्कूटर बनाता है।

विज्ञापन

 

टीजर में दिख रहा डिजिटल कंसोल

Ather 450S का सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया है। स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिख रहा है। चंद सेकंड की इस वीडियो को कंपनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर डाला गया है। इसमें डार्क रंग में इसका हैंडल बार दिखाई पड़ रहा है। जिस पर डिजिटल कंसोल है। बता दें कि फिलहाल बाजार में मौजूद Ather 450X सिंगल धाकड़ फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

Ather 450X में क्या है खास 

जानकारी के अनुसार इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये एक्स-शोरूम है। यह कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर होगा। बाजार में Ather 450X शुरुआती कीमत 1,41,753 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बता दें एथर 450X जेनरेशन स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph की है। इसका कुल वजन 111.6 kg है। स्कूटर में 3300 W की मोटर है, जो फुल चार्ज होने में करीब 15 घंटे का समय लेती है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm का है। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज हो जाता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola