6.89 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Altroz, पेट्रोल, डीजल और CNG का मिलेगा ऑप्शन

New Tata Altroz: टाटा मोटर्स की नई Altroz आज भारत में लॉन्च ही गई है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार इस कार में आपको AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी….

Altroz

All New Tata Altroz:  टाटा मोटर्स ने आज भारत में अपनी नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.89  लाख रुपये से लेकर 11.29 लाख रुपये से तक जाती है। नई अल्ट्रोज को इस बार भी पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस कार में 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Dune Glow, Ember Glow, Royal Blue, Pure Grey और white कलर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक सभी कलर्स ग्राहकों को काफी पसंद आने वाले है। पहली बार इस कार में आपको AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इस बार इस कार में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इंजन और पावर 

विज्ञापन

नई Altroz को 1.2L पेट्रोल और .15L डीजल इंजन में उतारा गया है। इसके अलावा इसमें CNG का नभी ऑप्शन मिलता है। मैन्युअल और AMT और DCA गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह कार डायरेक्ट CNG मोड पर भी स्टार्ट हो सकती है। इस कार में दोनों इंजन भरोसेमंद हैं। कंपनी का दावा है कि हर मौसम में ये शानदार प्रदर्शन करते हैं और कई सालों से बिना किसी परेशानी के परफॉर्म कर रहे हैं।

 स्पेस और फीचर्स

विज्ञापन

नई Altroz में सेगमेंट बेस्ट 345 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, इसके अलावा CNG मॉडल में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। स्पेस काफी अच्छा है और काफी सामान आप यहां रख सकते हैं। इसके अलावा कार में 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल में बेस्ट इन क्लास थाई सपोर्ट और हेडरूम मिलेगा। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट के साथ फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी।

अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, सनरूफ, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, फ्लश डोर हैंडल, आल डोर पावरविंडो, 16 इंच के टायर्स,  LED टेल लैम्प्स, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, प्रोजेक्टर हेडलैंप, पुश स्टार्ट बटन और एक दम नया इंटीरियर मिलेगा। इस बार नई Altroz पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ