2025 Honda Elevate Black Edition: वाहन निर्माता होंडा कार्स इंडिया भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास करने जा रही है। कंपनी अपने सबसे पॉपुलर SUV ‘Elevate’ का ब्लैक एडिशन लेकर आ रही है। फिलहाल इस ब्लैक एडिशन को लेकर मार्केट काफी गर्म है और ग्राहक भी लगातार इस गाड़ी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस नए एडिशन के आने से हुंडई क्रेटा की मुश्किलें बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें होने वाला है।
क्या खास होगा नए Honda Elevate Black Edition में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी Honda Elevate के Black Edition को भारत में लॉन्च करने जा रही है लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। Elevate के ब्लैक एडिशन को स्पॉट किया गया है। नए एडिशन के रियर में Elevate के ठीक नीचे नया बैज देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि ब्लैक एडिशन के बाहरी लुक में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नये व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक क्लैडिंग भी देखने को मिलने वाला है।
इंजन और पावर
Honda Elevate Black Edition के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को मिलना वाला है। इसमें 1.5 लीटर का देखने को मिलेगा जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। यह एक भरोसेमंद इंजन है और हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। होंडा एलिवेट के ब्लैक एडिशन का सीधा मुकाबला Hyundai Creta Knight Edition और MG Hector Black Edition के साथ होगा।
कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत
उम्मीद जताई जा रही है कि Honda Elevate Black Edition को 17 से 22 जनवरी के बीच होने वाले Bharat Mobility 2025 में पेश किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मौजूदा होंडा एलीवेट की एक्स शोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 16.43 लाख रुपये है। Elevate Black Edition की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti की इस सबसे सस्ती 7 सीटर कार का देश हुआ दीवाना, 27km माइलेज और बिक्री 1 लाख के पार
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 hr agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
21 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
23 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines