Maruti की इस सबसे सस्ती 7 सीटर कार का देश हुआ दीवाना, 27km माइलेज और बिक्री 1 लाख के पार

Maruti Eeco Sales: बीते महीने मारुति ईको की बिक्री ने एक बार 10 हजार का आंकड़ा पर लिया है। इस गाड़ी की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 5-7 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है।

EEco car india

Maruti Suzuki Eeco: मारुति सुजुकी ने अपनी पिछले महीने (दिसंबर 2024) की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। सेल्स रिपोर्ट में एंटी लेवल कारों से लेकर प्रीमियम कारों की बिक्री के नंबर्स आये हैं। हर महीने की इस बार भी मारुति ईको (Maruti Eeco) एक बार फिर जमकर बिक्री हुई है। साल के आखिरी महीने में भी ईको की जमकर बिक्री हुई है। बीते महीने ईको की बिक्री ने एक बार 10 हजार का आंकड़ा पर लिया है। इस गाड़ी की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 5-7 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। पर्सनल यूज़ के साथ इस कार को छोटे बिजनेस में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते है कैसा रहा पिछला ईको के लिए…

Maruti Eeco की जमकर हुई बिक्री

पिछले महीने(दिसम्बर 2024) में मारुति सुजुकी ने ईको(Eeco) की काफी शानदार बिक्री हुई। फेस्टिवल सीजन के दौरान Eeco की 11,678 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 10,034 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं इसी साल April-December (FY 2024-25) के दौरान Eeco ने 102,520 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर लिया। बिक्री के ये आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों की जरूरत पर Eeco खरा उतर रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है।

Eeco में CNG का ऑप्शन

Maruti Eeco में 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है लेकिन अभी तक इसमें AMT की सुविधा नहीं मिलती। इस कार को ज्यादा किफायती बनाने के लिए CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। माइलेज की बात  करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है।

13 वेरिएंट में मिलेगी ईको

मारुति ईको में 13 वेरिएंट मिलते हैं। यह 5 और 7 सीटर में उपलब्ध है। इस कार में स्पेस की कमी नहीं है। सामान रखने के लिए भी इसमें आपको खूब जगह मिल जाती है। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम के साथ EBD  और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलती है। डेली के लिए आप इस गाड़ी का उपयोग कर सकते हैं। लेकन लंबी यात्रा के लिए यह कार बेस्ट ऑप्शन नहीं है क्योंकि लंबी दूरी पर यह थका देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ