टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई 2024 Hyundai Creta, बदल गया फ्रंट लुक
2024 Hyundai Creta details in hindi: नई कार को फ्रंट से पहले से अधिक मस्कुलर लुक और बॉक्सी बनाया गया है। इसमें नई ग्रिल और हेडलाइट मिलेंगी।
Edited By Amit Kasana

2024 Hyundai Creta,
Edited By Amit Kasana

2024 Hyundai Creta,
2024 Hyundai Creta details in hindi: इंडिया में एक बार फिर 2024 Hyundai Creta टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। पहली झलक में कार के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किया गया दिखाई पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई कार के ग्रिल में चेंज किया गया है। वहीं, कार की हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन पुरानी कार के मुकाबले बदल दिया है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। नई कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम तेज रफ्तार कार को कंट्रोल करने में ड्राइवर की मदद करता है।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Hyundai Creta
वेबसाइट कार वाले के अनुसार इस नई कार को 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इस न्यू जनरेशन एसयूवी में कंपनी ने पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल तीन इंजन टाइप ऑफर किए जाएंगे। बाजार में यह कार Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor और नई Honda Elevate से मुकाबला करती है। 2024 Hyundai Creta में 360 डिग्री सराउंड कैमरा मिलेगा। कार में वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट का फीचर दिया गया है।
कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। कार में नए डिजाइन के एसी वेंट, और एंबिएंट लाइटिंग मिलेगी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रूफ रेल्स और कैमरा माउंटेड ORVMs. मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इस कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स मिलेंगे। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है, जो एसयूवी के चारों पहियों पर एक साथ पावर देता है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है, जो अचानक टर्न लेने पर कार का बैलेंस बनाए रखता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: