Zodiac Signs: शुक्र-शनि की टेढ़ी दृष्टि से 3 राशियों पर महासंकट, हर काम में बाधा से मुश्किल होगा जीना!

Zodiac Signs: दिसंबर 2024 के महीने में ग्रहों के कई ऐसे योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं हैं। 19 दिसंबर से शुक्र और शनि के संयोग से एक ऐसा योग बना है, जो 3 राशियों के जातकों के लाभकारी नहीं है। इन राशियों के जातकों के कामकाज इतनी बाधाएं आएंगी कि जीना मुश्किल हो सकता है, आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

shukra-shani-yog

Zodiac Signs: दिसंबर 2024 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास है, क्योंकि इस महीने में कई ऐसे ग्रहों का गोचर हो रहा है। इन ग्रहों बीच ऐसे अनेक योग बन रहे हैं, जो विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे। दिसंबर में माह में ही एक खास योग बन रहा है, जिसमें शुक्र और शनि का मुख्य योगदान है। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में शुक्र और शनि के संयोग को अच्छा नहीं माना गया है, शुक्र दैत्यों के गुरु हैं और भोगवादी ग्रह है, तो वहीं शनि धर्मनिष्ठ और आध्यात्मिक ग्रह हैं।

विज्ञापन

शुक्र-शनि की टेढ़ी दृष्टि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 19 दिसंबर, 2024 से शुक्र और शनि ग्रह एक अनोखी स्थिति में हैं। ये दोनों ग्रह क्रमशः दूसरे और बारहवें भाव में स्थित होकर एक-दूसरे को देख रहे हैं। ज्योतिष में ये दोनों भाव धन, खर्च, आय और व्यय से जुड़े होते हैं। शुक्र ग्रह को धन, वैभव और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है, तो वहीं शनि ग्रह कर्म, अनुशासन और अक्सर बाधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब शुक्र और शनि जैसे विपरीत स्वभाव वाले ग्रह एक-दूसरे को देखते हैं तो इससे जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के द्विद्वादश योग से बनी टेढ़ी दृष्टि 3 राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशियों के जातकों के कामकाज इतनी बाधाएं आएंगी कि जीना मुश्किल हो सकता हा आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में अस्थिरता और विवाद होने की संभावना। किसी करीबी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और सिरदर्द परेशान कर सकते हैं। नींद की कमी हो सकती है। किसी पर अंधविश्वास करने से बचें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रदर्शन अच्छा होने के बावजूद भी आपको अपेक्षित प्रशंसा नहीं मिलेगी। व्यापार में अचानक घाटा हो सकता है। साझेदारी में काम करने वाले लोगों के साथ टकराव की संभावना है। पारिवारिक कलह और मतभेद उभर सकते हैं। घर के बड़े सदस्यों से अनबन होने की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि

नौकरी में अस्थिरता महसूस होगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीदें पूरी नहीं होंगी। पारिवारिक जीवन में कलह की संभावना। किसी पुराने मुद्दे को लेकर विवाद गहरा सकता है। धन की कमी महसूस होगी, और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। पेट से जुड़ी समस्याएं और मानसिक अस्थिरता परेशान कर सकती है। अनावश्यक झगड़ों से बचें। पुराने दोस्तों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। पैसे फंसने और अनावश्यक खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। निवेश करने से बचें। बच्चों की शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रिश्तों में दरार आने की संभावना है, विशेष रूप से लाइफ पार्टनर के साथ। अधिक तनाव लेने से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि

करियर में अचानक रुकावटें आएंगी। कोई महत्वपूर्ण योजना असफल हो सकती है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। जोड़ों का दर्द और थकान महसूस हो सकती है। पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। किसी भी कानूनी मामले में जल्दबाजी से निर्णय न लें, कानूनी विवाद आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। परिवार के सदस्यों के बीच छोटे मुद्दों पर बहस बढ़ सकती है। खर्चे अनियंत्रित होंगे, और बचत करना मुश्किल होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करना इस समय नुकसानदेह साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ