Zodiac Signs: सूर्य और चंद्रमा की दृष्टि से इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, अमीर बनते नहीं लगेगी देर!

Zodiac Signs: सूर्य और चंद्रमा की हर गतिविधि और चाल का असर देश-दुनिया पर पड़ता है। 18 सितंबर से ये दोनों ग्रह व्यतिपात योग के असर में रहेंगे, जिससे अधिकांश राशियों पर इसका असर नेगेटिव होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद पॉजिटिव सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

September-2024-Horoscope

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा सभी 9 ग्रहों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली है। सूर्य आत्मा और आत्मबल को नियंत्रित करते हैं, वहीं मन और मस्तिष्क का कंट्रोल पावर चंद्रमा के पास है। इन दोनों ग्रहों की हर गतिविधि और चाल का असर देश-दुनिया पर पड़ता है। 18 सितंबर से बनने वाले सूर्य चंद्रमा के व्यतिपात योग का असर यूं तो अधिकांश राशियों पर नेगेटिव होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सूर्य चन्द्र व्यतिपात योग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपमें बौद्धिकता का लेवल ऊंचा उठेगा। कारोबार के सिलसिले में आप नए लोगों से मिलेंगे। आप अपने बिजनेस आईडिया को इफेक्टिव तरीके से पेश करेंगे। व्यापार से प्राप्त आमदनी एक नई ऊंचाई पर होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में आमदनी आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। कारोबार में नए कस्टमर मिलने से व्यापार का विस्तार हो सकता है। उद्योग-धंधों में सफलता मिलेगी। खुदरा व्यापार ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को व्यापार में जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। खुदरा बिजनेस में बिक्री बढ़ सकती है। स्टूडेंट को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अच्छे कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलने की संभावना है। आपका हेल्थ अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ