रक्षा बंधन से बुलंद होगा इन 3 राशियों के किस्मत का सितारा, भगवान शिव और चंद्रदेव करेंगे दौलत की बरसात

Zodiac Signs: हिन्दू पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन त्योहार के दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक असर होगा। महादेव शिव और चंद्रदेव की कृपा से 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Raksha Bandhan

Zodiac Signs: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 01 बजकर 46 से लेकर 04 बजकर 19 मिनट तक है। रक्षा बंधन का त्योहार इस बार बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। उन सबके अलावा, एक तो यह सावन का अंतिम दिन है, दूसरा यह भगवान शिव का प्रिय दिन सोमवार भी है। साथ ही पूर्णिमा और सोमवार भी एक साथ हैं। लिहाजा, महादेव शिव और चंद्रदेव की कृपा से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

आपके विचार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्टूडेंट्स जातकों को हायर एजुकेशन के शानदार अवसर प्राप्त होने की संभावना है। अच्छे संस्थान या कॉलेज में एडमिशन होने के योग हैं। कारोबार में नए कदम उठाने का यह उपयुक्त समय है। बेरोजगारों को धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरीपेशा लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी, स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपको कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। मैरिड लाइफ रोमांटिक रहेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में कलीग से रिश्ते मजबूत होंगे। आप परिवार के साथ विदेश यात्रा जा सकते हैं, जो सुखद रहेगी। कारोबारियों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के सत्ता में नए पद मिलने की संभावना है। किसी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहेगा। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं।

धनु राशि

नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को किसी बड़ी कंपनी में काम करने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों के राजनीति से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के योग बन रहे हैं। लाभ का मार्जिन बढ़ेगा, व्यापार विस्तार होने के योग है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के सुलझने के योग हैं। भाई से मतभेद दूर होने एक योग हैं। पिता की तरफ से धन लाभ हो सकता है। परिवार का माहौल सुकून भरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ