---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Palmistry: पति के लिए बेहद लकी होती हैं ये महिलाएं, जिनकी हथेली पर होती हैं ये खास रेखाएं और निशान

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हाथ की रेखाओं और चिह्नों के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में अद्भुत जानकारी प्रदान करता है। महिलाओं के हाथों की कुछ विशेष रेखाएं और चिन्ह उनके भाग्य, पति और परिवार के लिए शुभ माने जाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र निस्संदेह एक विलक्षण विज्ञान है, जो केवल हाथ की टेढ़ी-मेढ़ी, सीधी रेखाओं और कुछ विशेष चिह्नों (निशान) के माध्यम से किसी पुरुष या महिला के बारे में कई रहस्य खोल देता है। इस शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाएं और चिन्ह व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में सब कुछ बता पाने में सक्षम हैं, बस उन्हें समझने और पढ़ने वाला व्यक्ति होना चाहिए। यहां महिलाओं के हाथ की कुछ विशेष रेखाएं और चिन्ह की चर्चा की गई है, जो दर्शाते हैं कि अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-सी रेखाएं और चिन्ह हैं, जो महिलाओं को भाग्यशाली बनाते हैं?

मणिबंध पर तीन स्पष्ट रेखाएं

---विज्ञापन---

यदि किसी महिला के मणिबंध पर तीन स्पष्ट और बिना टूटी हुई रेखाएं होती हैं, तो उसे बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए धन और सुख लाती हैं। ये रेखाएं धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए आर्थिक स्थिरता लाती हैं।

हथेली पर चक्र का निशान

---विज्ञापन---

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर चक्र का निशान होना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान किसी महिला के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताता है। ऐसी महिलाएं नेतृत्व क्षमता वाली होती हैं और अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं। ऐसी महिलाएं किसी भी स्थिति को संभालने में भी सक्षम होती हैं।

हथेली पर मछली का निशान

---विज्ञापन---

हस्त रेखा एक्सपर्ट्स के अनुसार, हथेली पर मछली का निशान जीवन में धन, समृद्धि और सुख का प्रतीक है। विशेषकर महिलाओं के लिए यह निशान और भी शुभ माना जाता है। हथेली पर ऐसी निशान वाली महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और ये अपने पति और ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।

शनि रेखा का गहरा और स्पष्ट होना

---विज्ञापन---

किस महिला के हाथ पर शनि रेखा का गहरा और स्पष्ट होना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने लाइफ पार्टनर के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।

बृहस्पति रेखा और शनि रेखा का मिलन

---विज्ञापन---

यदि बृहस्पति रेखा और शनि रेखा आपस में मिलती हैं, तो ऐसी महिलाएं बहुत ही धार्मिक और सदाचारी होती हैं। ऐसे परिवार के बच्चों का संस्कार बहुत अच्छा होता है। ये अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।

हृदय रेखा का उंगलियों की ओर झुकना

---विज्ञापन---

बहुत-सी महिलाओं के हाथ पर हृदय रेखा का उंगलियों की ओर झुकती चली जाती हैं। हृदय रेखा का उंगलियों की ओर झुकना यह दर्शाता है कि महिला बहुत भावुक और दयालु है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करती हैं।

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 29, 2024 07:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola