Zodiac Signs: मंगल-बुध की दृष्टि से 3 दिन बाद होगा 3 राशियों का कायापलट, पूरे होंगे अधूरे अरमान!

Zodiac Signs: अक्टूबर के पहले सप्ताह में मंगल और बुध ग्रहों की स्थिति में बदलाव से 3 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुल सकते हैं। उन्हें नौकरी, व्यापार, धन और प्राइवेट लाइफ में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

zodiac-signs-october-2024-horoscope

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में मंगल और बुध दोनों ग्रहों बेहद महत्वपूर्ण माने गए हैं। मंगल ग्रह जहां शारीरिक शक्ति, ऊर्जा, साहस, वाहन, जमीन, बिजली, आग आदि के स्वामी ग्रह हैं, वहीं बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्यापार, मनोरंजन, हास्य-व्यंग्य के स्वामी माने गए हैं। कुंडली में इन दोनों ग्रह की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे और सभी राशियों पर केंद्र दृष्टि डालेंगे। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह उनका भाग्योदय का समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं?

विज्ञापन

मंगल-बुध की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

मंगल-बुध की केंद्र दृष्टि से मेष राशि वालों की प्रतिभा (टैलेंट) की पहचान होगी। नौकरी में पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आय में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों की कार्यकुशलता की सराहना होगी। कारोबारी जातकों की कार्य क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। उद्योग-धंधों में आप नए उत्पाद या सेवाएं शुरू कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप संपत्ति खरीदने या निवेश करने का विचार कर सकते हैं। अधूरे और रुके हुए काम में प्रगति होगी। परिवार, रिश्ते और दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। लाइफ पार्टनर से प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मंगल बुध की केंद्र दृष्टि से आप धन कमाने के नए-नए तरीके खोजेंगे और सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी बातचीत की कला से आप हर काम में सफल होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। कारोबार में यात्राएं से नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय में वृद्धि होगी और नौकरी में स्थिरता आएगी। सरकारी नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। शादी को लेकर आपके अरमान पूरे होने के योग हैं। लव लाइफ में परिवार की सहमति से शादी के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का भरपूर साथ मिलेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मंगल बुध की केंद्र दृष्टि से आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी और एक निश्चित आय का स्रोत बन जाएगा। सरकारी नौकरी: सरकारी नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। अपने समझौता करने की क्षमता के कारण आप व्यापार में सफल होंगे। उद्योग-धंधों में उत्पादन बढ़ने से लाभ होगा। धन संपत्ति आने के प्रबल योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने मन की अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का यह सही समय है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ