Zodiac Signs: गुरु-शुक्र की शुभ दृष्टि से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन; बढ़ेगी इनकम, बनेंगे बिगड़े काम!

Zodiac Signs: नवंबर की पहली तारीख यानी 1 नवंबर, 2024 को न केवल बुध ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि शुक्र और गुरु भी ‘नवपंचम योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इसका असर 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-guru-navpancham-yoga

Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति और दैत्याचार्य शुक्र को वैदिक ज्योतिष में एक-दूसरे का विरोधी और शत्रु ग्रह माना गया है। यही कारण है कि इन दोनों की फल देने की क्षमता भी एक-दूसरे से भिन्न और विरोधी हैं। बृहस्पति किसी जातक को धर्म और अध्यात्म के प्रति प्रेरित करते हैं, तो वहीं शुक्र व्यक्ति भोग-विलास और कामसुख की ओर धकेलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यूं तो इन दोनों ग्रहों के योग-संयोग को अच्छा नहीं माना है, लेकिन इसके कुछ अपवाद भी हैं। इन अपवादों में एक अपवाद ‘नवपंचम योग’ का भी है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, साल 2024 का नवंबर का महीना ग्रहों की हलचलों का खास महीना रहने वाला है। इसका आगाज महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर से हो रहा है। इस दिन न केवल बुध ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि शुक्र और गुरु एक-दूसरे 9वें और 5वें भाव में रहकर ‘नवपंचम योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इस शुभ योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक इससे बेहद लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

गुरु-शुक्र के नवपंचम योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

शुक्र-गुरु के नवपंचम योग के शुभ असर से वृषभ राशि के जातक बहुत ही आत्मविश्वासी और उत्साहित रहेंगे। आपकी शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन कमाने एक लिए यह समय उत्तम है। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति में निवेश करना लाभदायक रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्ते-नातों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु के नवपंचम योग बेहद अनुकूल रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही स्थिर रहेगी। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही आप अपने काम को बहुत ही कुशलता से समय पूरा कर पाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी, नए-नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। आपको इनसे अच्छा लाभ होगा। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु के नवपंचम योग सकारात्मक साबित हो सकता है। आप अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, मन शांत रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में सफलता मिलेगी, अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। चल-अचल संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। अपना गाड़ी खरीदने का अधूरा अरमान पूरा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन सहयोगपूर्ण रहेगा। घर में मांगलिक और धार्मिक कार्य होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ