गुरु-शुक्र की केंद्र दृष्टि से मालामाल होंगी ये 3 राशियां, करियर-व्यापार में शानदार तरक्की, बरसेगा धन

Zodiac Sign Horoscope: ग्रहों की चाल से बने योग और संयोग के लिए अगस्त 2024 का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। कुछ ग्रहों की युतियों और संयोग से जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, गुरु-शुक्र की केंद्र दृष्टि से लाभान्वित होने वाली 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

zodiac-sign-horoscope

Zodiac Sign Horoscope: अगस्त 2024 में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और गुरु ने अपनी चाल बदली है। राशियों में इन ग्रहों के गोचर से अनेक खास योग बनने से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक असर होने की संभावना है। वहीं, 19 अगस्त से दो बेहद शुभ ग्रह ज्ञान, धन, विवाह, संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति और सुख और वैभव के दाता शुक्र एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। गुरु-शुक्र की इस केंद्र अवस्था का असर 3 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-शुक्र केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर गुरु-शुक्र केंद्र दृष्टि का प्रभाव काफी सकारात्मक होने की संभावना है। मानसिक आवेग में कमी आएगी। जीवन में स्थिरता बढ़ेगी। नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। स्टूडेंट्स जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। टीचर और फ्रेंड का हेल्प प्राप्त होगा। मनी प्रॉब्लम दूर होने की संभावना है। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे। कारोबारियों के व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। नौकरीपेशा जातक खुश रहेंगे। काम का दबाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और प्रेम बना रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

जहां कन्या राशि के लोग आमतौर पर जल्दबाजी में फैसले लेते हैं, वहीं गुरु-शुक्र केंद्र दृष्टि उन्हें अधिक धैर्यवान बनाएगा। मानसिक शांति बढ़ेगी। व्यापारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। लाभ का मार्जिन बढ़ने से मन खुश रहेगी। स्टूडेंट्स जातकों और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन पर गुरु-शुक्र केंद्र दृष्टि व्यापक सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। मन शांत रहेगा। तनाव कम होगा। धर्म-कर्म के प्रति अभिरूचि गहरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर और नौकरी में स्थिरता आएगी। काम का बोझ कम होगा। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक संकट दूर होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ