हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है 'तूफान' आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष केअनुसार, कुछ राशियां शांत दिखती हैं, लेकिन इनकी खामोशी बड़े इमोशनल ब्लास्ट का संकेत हो सकती है. इनका मौन गुस्से, नाराजगी या गहरी योजना से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों के गुण-धर्म, स्वभाव और आचार विचार में भिन्न-भिन्न होते हैं. इनमें से कुछ राशियां शांत और थोड़ी सी चंचल प्रकार की होती हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र कहता है कि जब ये अचानक चुप्पी साध ले तो यह किसी बड़े तूफान यानी किसी इमोशनल ब्लास्ट का संकेत हो सकता है. प्रायः ऐसे मौन उनके क्रोध, किसी योजना या गहरी नाराजगी से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके चुप रहने पर संभल जाना चाहिए?

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: रणनीति के ‘धुरंधर’ हैं इस मूलांक के लोग, न रुकने वाला रवैया पलट देता है हारी बाजी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों में एक बहुत अच्छी बात ये होती है कि ये लोग अपने इमोशन्स काफी अच्छे से छिपा लेते हैं, लेकिन जब मौन साध लेते हैं, तो यह शांति का नहीं एक तूफान का द्योतक होता है. अक्सर उनका मौन यह संकेत देता है कि वे बहुत आहत हैं और वे निर्णय कर रहे हैं कि कब और कैसे बदला लेना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

इसमें कोई संदेह नहीं है कि वृषभ राशि के व्यक्ति शांत और धीरज वाले होते हैं. इसलिए इनका अचानक चुप हो जाना जैसे कि कोई अक्रिय चीज हों, तो यह कोई भयंकर तूफान से पहले की शांति होती है. फिर एक समय ये अचानक ऐसा रिएक्शन देते हैं कि संभालना मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Suvichar: इन 3 लोगों की संगत इंसान को कर देती है बर्बाद, दूर रहने में है अक्लमंदी

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

अक्सर मकर राशि के लोग अनुशासनप्रिय होते हैं और ये अपने इमोशन्स को भी कंट्रोल में रखते हैं. लेकिन ये जब ये चुप होते हैं, तो अपनी गरिमा को कायम रखने के लिए ही चुप होते हैं, लेकिन उनका मौन किसी को भी पूरी तरह से अलग-थलग कर सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

12 राशियों के समूह में कर्क राशि के लोग बेहद सेंसेटिव होते हैं. अक्सर यह देखा गया है कि जब वे किसी भी रूप से आहत होते हैं, तो वे खामोशी के खोल में चले जाते हैं. अक्सर इनकी खामोशी लोगों को गिल्टी यानी दोषी महसूर कराने की रणनीति होती है. कमाल यह कि लोगों को माफी मांगनी ही पड़ती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chandra Darshan 2026: अधिक मास का चंद्र दर्शन भर देगा खाली तिजोरी, करें ये से असरदार उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola