Zodiac Personality Traits: घर, परिवार, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या कोई वर्क प्लेस… इन सभी जगहों पर आपने अक्सर कुछ लोग ऐसे देखें होंगे, जो एक बात कहकर पूरी भीड़ को हंसा देते हैं. दरअसल ये लोग किसी मुश्किल माहौल में भी खिलखिलाहट बिखेरने में कामयाब रहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह खासियत जन्मजात होती है, जो कुछ खास राशियों के लोगों में होती हैं. अपने हास्य-व्यंग वाले स्वभाव के कारण ये लोग ‘सेंस ऑफ ह्यूमर के बादशाह’ कहलाते हैं, जिनकी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
धनु राशि – नैचुरल कॉमेडियन
ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि सबसे मजाकिया राशि मानी जाती है. ये लोग किसी भी गंभीर या नीरस परिस्थिति में कोई न कोई चुटकुला ढूंढ ही लेते हैं. दरअसल, ये सेंस ऑफ ह्यूमर की दुनिया में बादशाह की तरह होते हैं. इसलिए इनके साथ समय बिताना कभी बोरिंग नहीं होता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इनकी हंसी में कभी किसी को बुरा नहीं लगता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Money Habits: खर्चीली या कंजूस? कौन-सी राशियां उड़ाती हैं पैसा, कौन करती हैं बचत, जानें ज्योतिष मनी सीक्रेट
मिथुन राशि – हाजिरजवाबी की पोटली
एस्ट्रोलॉजी में मिथुन राशि को ‘शब्दों का खिलाड़ी’ माना जाता है. इसकी वजह ये है कि इनपर बुध ग्रह का गहरा प्रभाव होता है, जो बुद्धि और संवाद कला के स्वामी ग्रह है और बातचीत वाली मौज-मस्ती को बढ़ावा देते हैं. सच तो यह है कि ये ऐसे लोग होते हैं, जिनके पास हर बात का एक फनी वन-लाइनर पहले से तैयार रहता है. इनकी हाजिरजवाबी के लोग कायल हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Pranayama Benefits: योग विज्ञान की जड़ है प्राणायाम, आसपास की शुद्ध ऊर्जा से होती है ईश्वर की अनुभूति! जानें कैसे?
कुंभ राशि – व्यंग्य के उस्ताद
कुंभ राशि एक रहस्यमय राशि है, जिसके पास क्या-क्या गुण हो सकते हैं, उसका केवल अनुमान भर लगा सकते हैं. इनमें ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ होना एक विशेष गुण है, जो औरों से अलग और अनोखा होता है. इनके हास्य बोध में बौद्धिकता अधिक होती है, जिसमें व्यंग के बाण भी होते हैं. आपको बता दें कि प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक चक्रधर इसी राशि से ताल्लुक रखते हैं.
इन तीनों राशियों के अलावा सिंह राशि और तुला राशि के लोगों में भी काफी अच्छा हास्य-व्यंग बोध होता है. सिंह राशि के लोग एक बढ़िया एंटरटेनर और तुला राशि एक लोग शालीन हास्य एक धनी माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Sibling’s Rivalry: बड़े भाई या छोटी बहन से अनबन के जिम्मेदार हैं कुंडली के ये भाव और ग्रह, जानें ज्योतिष सीक्रेट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines