इन 3 राशियों के व्यक्ति होते हैं कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग के धनी, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

Zodiac Personality Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध और बृहस्पति ग्रह व्यक्ति की बुद्धि और ज्ञान को प्रभावित करते हैं। जिन राशियों पर इन ग्रहों का स्वामित्व होता है, उनमें जन्मे लोग अक्सर कंप्यूटर जैसी तीव्र बुद्धि और तेज दिमाग के धनी होते हैं और जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों में ऐसे गुण होते हैं?

zodiac-personality-traits

Zodiac Personality Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की बुद्धि पर दो ग्रहों का प्रभाव सबसे अधिक होता है। इस शास्त्र के अनुसार, जहां बुद्धि और विवेक पर बुध नियंत्रण होता है, तो ज्ञान और तर्क के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इन दोनों ग्रहों का जिन राशियों पर स्वामित्व है, उसमें पैदा हुए व्यक्ति मस्तिष्क क्षमता में विलक्षण होते हैं। मान्यता है कि इन ग्रहों की राशियों में जन्मे लोग न केवल कंप्यूटर जैसी तीव्र बुद्धि के धनी होते हैं, बल्कि वे काफी चतुर भी होते हैं हैं। अपने इन्हीं गुणों से ये जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इनमें कहीं आप भी तो शामिल नहीं हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष में मिथुन राशिचक्र की तीसरी राशि है, जो वायु तत्व से जुड़ी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोग वाकपटु, चतुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे ही लोगों को तेज-तर्रार व्यक्ति कहा जाता है। ये लोग अपने दिमाग और वाणी की कमाई से जीवन में काफी ऊंचाई पर पहुंचते हैं। बोलचाल में काफी बेहतर होन के कारण ये अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग में जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई चीजों को सीखतें हैं, जो इनको डेवलपमेंट करने में सहायता करती है। इन राशियों के लोगों में चुनौतियों से डटकर सामना करने की प्रवृत्ति होती है, जिसमें अपने विवेक से अक्सर जीत हासिल करते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

यह पृथ्वी तत्व की राशि है, जो राशि चक्र में छठवें स्थान पर आती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सभी 12 राशियों में कन्या राशि की जातकों को सबसे बुद्धिमान माना जाता है। कहते हैं, ये गणितीय गणनाओं में बेहद कुशल होते हैं। इनके बारे में कहावत है कि इनका दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। ऐसे लोग बेहद चतुर होते है। हर काम को सटीकता से करना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है। यही कारण है कि इनको जीवन एक हर क्षेत्र और हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही इनमें नेतृत्व क्षमता होती है। ऐसे लोग समाज में काफी सम्मानित और लोकप्रिय होते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि चक्र की नौवीं और अग्नि तत्व की राशि है। ये लोग न केवल बुद्धिमान बल्कि साहसी, निडर और आशावादी स्वभाव के होते हैं। इनकी बुद्धिमत्ता के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत तेज गति में और बहुत बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनकी तर्क-वितर्क करने की क्षमता सबका मन मोह लेती है। नकी तर्क करने की क्षमता हैरान करने वाली होती है। अपने इस गुण के कारण इनका करियर ग्राफ हमेशा ऊंचाईयों पर रहता है। ये हर निर्णय को सोच-समझ कर लेते हैं। साथ ही, इस राशि के लोगों में सामंजस्य स्थापित करने और प्रतिकूल परिस्थितियों में शांतचित्त रहने की क्षमता होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ