Zodiac Personality Traits: क्या आप खाने के मामले में मनचले हैं या हर नए व्यंजन से डरते हैं? ज्योतिष शास्त्र कहता है कि आपकी राशि तय करती है कि आप थाली में क्या रखेंगे. कोई स्ट्रीट फूड पर मरता है, तो कोई केवल देसी घी में पका ही खाता है, कोई घर के बासी खाने से भी खुश है और कौन हर कौर में कैलोरी गिनता है. जानिए कौन-सी राशि वाले असली फूडी हैं और कौन से हैं हेल्थ कॉन्शस या खाने के नकली चैंपियन?
राशियों के अनुसार खाने की आदतें
मेष राशि: एनर्जी के भूखे, जल्दी-जल्दी खाने वाली
मेष राशि वाले खाने में देर नहीं लगाते हैं। वे अकसकर हाई-एनर्जी फूड जैसे अंडा, नट्स और ताजे फल पसंद करते हैं। खाना ठंडा हो या गरम, बस जल्दी निपटाना है। ये भूखे रहकर काम नहीं कर सकते हैं।
वृषभ राशि: शौकीन मसाले और भारी खाने के
वृषभ राशि के लोग खाने के असली दीवाने. इन्हें भारी, मसालेदार और पेट भरने वाला भोजन चाहिए. छोले भटूरे, पनीर मखाना, हलवा, जो थाली में आया, साफ कर दिया. ये फूडी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.
मिथुन राशि: थोड़ा-थोड़ा, हर चीज का नमूना
मिथुन राशि वाले बोर हो जाते हैं एक ही चीज खाकर. इन्हें थाली में सात तरह के व्यंजन चाहिए, पर हर का थोड़ा-सा. चाट, पिज्जा, नूडल्स, मिठाई, सब लेकिन कम मात्रा में. विविधता इनकी पहचान है.
कर्क राशि: घर के कम्फर्ट फूड के पक्के
कर्क राशि वालों को मां के हाथ का खाना और पुरानी रेसिपी सबसे अच्छी लगती है. होटल का खाना इन्हें नहीं भाता. दादी की बनी हुई कढ़ी, मां के बनाए पराठे, यही इनकी कमजोरी है.
यह भी पढ़ें: Vidur Niti: यदि आपमें हैं ये 3 आदतें, तो बर्बादी है निश्चित, पत्नी और दोस्त भी नहीं देते साथ
सिंह राशि: शाही अंदाज में थाली सजाएं
सिंह राशि वाले खाने को एक शो की तरह लेते हैं. सजी-धजी प्लेट, महंगा रेस्तरां, कैंडललाइट डिनर, बस यही चाहिए. बिरयानी, लच्छा पराठा, बादामी पनीर, जो दिखने में राजा जैसा हो.
कन्या राशि: हेल्थ कॉन्शस का असली चेहरा
कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य सबसे बड़ा. ये ऑर्गेनिक, साफ-सुथरा और मिलावट रहित खाना ही खाते हैं. सलाद, ग्रीन टी, मिलेट्स, इनकी थाली हरी रहती है. बाजार के जंक फूड से इन्हें चिढ़ है.
तुला राशि: मीठा और सुंदरता दोनों चाहिए
तुला राशि वाले भोजन में संतुलन पसंद करते हैं. मिठास के बिना इनका दिन अधूरा. साथ ही, परोसना भी खूबसूरत होना चाहिए. गुलाब जामुन, जलेबी, रबड़ी, ये इनके दिल के करीब हैं.
वृश्चिक राशि: तीखा और रात को खाने के शौकीन
वृश्चिक राशि वालों को मिर्ची का लगाव है. सबसे तीखी चटनी, सबसे मसालेदार व्यंजन. ये रात में अक्सर फ्रिज खोलकर कुछ न कुछ खाते हैं. इनकी रसोई में लाल मिर्च की कमी नहीं.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: आपके कितने दांत हैं, 32 या कम? ये कैसे स्वभाव और किस्मत पर डालता है असर; सामुद्रिक शास्त्र से जानें‘
धनु राशि: साहसी स्वाद के दीवाने
धनु राशि वाले स्ट्रीट फूड से लेकर थाई फूड तक सब चखते हैं. इन्हें एडवेंचर पसंद है. चाट, मोमोज, सिजलर, जहां भी भीड़ हो, धनु वहां खाने पहुंच जाता है. ये बड़े फूडी हैं.
मकर राशि: पारंपरिक खाना, पुराने स्वाद
मकर राशि वाले प्रयोग पसंद नहीं करते. दाल-चावल, रोटी-सब्जी, दही-पूरी, यही इनका रॉकस्टार है. बासी खाना या रेस्तरां का बहुत अधिक मसालेदार खाना इन्हें पसंद नहीं.
कुंभ राशि: अजीबोगरीब प्रयोग करने वाले
कुंभ राशि के लोग खाने में भी अनोखे हैं. नूडल्स में दही, पिज्जा पर चटनी, बर्गर में हलवा, बस कुछ नया करके दिखाना है. इनका मानना है कि खाने की कोई सीमा नहीं.
मीन राशि: भावुक भूख, सुकून देने वाला खाना
मीन राशि वाले खाना तब खाते हैं जब दिल करे. उदास हों तो खूब खाते हैं, खुश हों तो और भी. उन्हें सुकून देने वाली चीजें जैसे खिचड़ी, दूध-रोटी, आलू का भरता बहुत पसंद है. इनके लिए खाना दिल का मामला है.
यह भी पढ़ें: Sneezing Beliefs: छींकने के बाद क्यों कहते हैं ‘God Bless You’? जानिए धार्मिक मान्यताएं और दिलचस्प इतिहास
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines