हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर

Zodiac Personality Traits: हर दोस्त मुश्किल समय में साथ नहीं निभाता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां बेहद वफादार और भरोसेमंद मानी जाती हैं. आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां सबसे सच्चे और अच्छे दोस्त बनते हैं.

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: जो सुख और दुख में हमेशा साथ दे, उसे सच्चा साथी यानी असली दोस्त माना गया है. लेकिन हो हमेशा आपके प्रति वफादार भी रहे है, ऐसे लोग विरले होते हैं और इनसे मैचिंग होना बेहद मुश्किल होता है. लेकिन चिंता मत कीजिए, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं, आजीवन वफादार रहती हैं, वो इस कदर की आपके लिए जान भी दे सकते हैं. ये वही लोग होते हैं, जो हर मुश्किल में ढाल बन जाते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोग जल्दी किसी से दोस्ती नहीं करते हैं, लेकिन एक बार जब दोस्ती कर लेते हैं, तो जिंदगी पर साथ नहीं छोड़ते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन लोगों का मन बहुत स्थिर होता है. इसलिए ये जल्दी बदलते नहीं हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि ये स्वार्थी नहीं होते हैं, इसलिए हर प्रकार की मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Indigo Child: ‘इंडिगो चाइल्ड’ क्या है, क्यों देख लेते हैं ये भविष्य, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

जीवन में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कठिन से कठिन हालात में भी चट्टान की तरह खड़े रहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसे लोग अक्सर कर्क राशि के होते हैं, दिल के बेहद कच्चे लेकिन वाकई में सच्चे होते हैं. ये दोस्तों का दुख देख नहीं पाते हैं. वे आपके साथ रो देंगे. वे दोस्त को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं.

मकर राशि (Capricorn)

कुछ लोग बातें कम और काम अधिक करते हैं. ये लोग अक्सर मकर राशि के होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोग दोस्तों के लिए कुछ कर गुजरने को तैयार रहते हैं. जी हां, अहर्निशं सेवामहे! जब वे किसी का साथ निभाने के लिए ठान लेते हैं, तो वे कभी पीछे नहीं हटते. इनकी वफादारी पर शक, मतलब खुद पर शक करना होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Eye Mole Meaning: आंख में कहां तिल होना है शुभ या अशुभ, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

वृश्चिक राशि (Scorpio)

यूं तो वृश्चिक राशि लोग स्वयं संदेहशील होते हैं और जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं. यही कारण है कि ये काफी सेल्फ डिफेंसिव होते हैं. लेकिन यह देखा गया है कि ये जिसे अपना बना लेते हैं, उनके लिए जान तक न्योछावर कर देते हैं. ‘दोस्ती में दगा नहीं’ कहावत शायद ऐसे ही लोगों से बनी है.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि स्वभाव राजसी, आत्म स्वाभिमानी और रक्षक प्रकार के होते हैं. ये दोस्ती का मतलब जानते हैं, लेकिन किससे दोस्ती करना है, वह बहुत सोच-समझकर करते हैं. या, कोई इनका दिल जीत ले, तो भी बात बन जाती है. ये भी हमेशा साथी और मित्र के प्रति वफादार रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Venus Perfume Remedies: ‘लग्जरी लाइफ’ चाहिए? शरीर के इन ‘पल्स पॉइंट्स’ पर लगाएं इत्र, मजबूत होगा शुक्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola