Year Ender 2025: शनि ने कितनी बार किया गोचर, कितने दिनों रहे अस्त? जानें शनि ग्रह से जुड़ी इस साल की सभी ज्योतिषीय घटना

Year Ender 2025: साल 2025 में शनि ग्रह ने राशि परिवर्तन किया इसके साथ ही नक्षत्र गोचर किया. इस साल शनि ने कितनी बार गोचर किया और कितने दिनों तक अस्त रहें. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Year Ender 2025

(Photo- News24 GFX)

Year Ender 2025: शनि ग्रह धीमी चाल चलते हैं. शनि को राशि बदलने में ढाई साल यानी लगभग 27 महीने लगते हैं. शनि ग्रह सभी 12 राशियों का चक्कर पूरा करने में 30 साल का समय लेते हैं. शनि ग्रह बेहद धीमी गति से गोचर करते हैं. साल 2025 शनि ग्रह के गोचर को लेकर कैसा रहा चलिए जानते हैं. इस साल शनि ग्रह ने राशि परिवर्तन किया और नक्षत्र गोचर भी किया. शनि ग्रह से जुड़ी सभी ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में जानते हैं कि, शनि ने कब-कब राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन किया. शनि कितने दिनों वक्री रहे और कितने दिनों अस्त रहे.

विज्ञापन

शनि ग्रह राशि परिवर्तन 2025

शनि ग्रह ने इस साल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया. शनि ग्रह ने 29 मार्च 2025 को कुंभ से मीन में गोचर किया. शनि ग्रह का यह गोचर 29 मार्च दिन शनिवार को दोपहर 11 बजकर 01 मिनट पर हुआ था.

विज्ञापन

शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन 2025

शनि ग्रह धीमी चाल के साथ चलते हैं ऐसे में वह बहुत लंबे समय के बाद गोचर करते हैं. शनि ग्रह ने अश्विनी नक्षत्र से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर हुआ. इसके बाद शनि ग्रह ने 3 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 49 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया.

विज्ञापन

शनि ग्रह अस्त और वक्री 2025

शनि ग्रह 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार की शाम को 7 बजकर 6 मिनट पर अस्त हुए और 9 अप्रैल 2025, दिन बुधवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर अस्त समाप्त हुआ. शनि ग्रह 2025 में कुल 40 दिन तक अस्त अवधि में रहे. शनि ग्रह 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर वक्री हुए और 28 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 20 मिनट को मार्गी हुए. शनि 2025 में कुल 138 दिन वक्री रहे.

शनि ग्रह की विशेषताए

शनि ग्रह को न्याय और कर्म का फल देने वाला माना जाता है. शनि न्याय करते हैं और लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि सबसे धीमी गति से चलते हैं और धैर्य और अनुशासन सिखाते हैं. शनि मजदूर, किसान, इंजीनियर और साधु का प्रतिनिधित्व करते हैं. शनि ग्रह के कमजोर होने पर इंसान को धन की कमी, रोग और घर में कलह का सामना करना पड़ता है. शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन खास उपाय करने होते हैं. सरसों के तेल का दान और शनि चालीसा का पाठ करने से लाभ मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ