Vyatipat Yog 2026: 13 जनवरी से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य-चंद्र बनाएंगे व्यतिपात योग

Vyatipat Yog 2026 Rashifal: साल 2026 के शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य और मन-माता के दाता चंद्र मिलकर व्यतिपात योग बना रहे हैं, जिससे कई लोगों को अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं 13 जनवरी को किस समय व्यतिपात योग बन रहा है और उसका किन 4 राशियों पर नकारात्मक की जगह सकारात्मक असर होने के योग हैं.

Vyatipat Yog 2026

Credit- Social Media

Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह और चंद्र ग्रह का खास महत्व है. वैसे तो ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से भिन्न यानी अलग हैं, लेकिन इनका कई बार साथ आना कुछ लोगों के लिए अच्छा भी होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 13 जनवरी को आत्मा, मान-सम्मान, त्वचा, नेतृत्व क्षमता के दाता सूर्य और मन, माता, मानसिक स्थिति, सुख, विचार, वाणी का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह चंद्र के संयोग से व्यतिपात योग बनेगा. वैसे तो व्यतिपात योग अशुभ माना जाता है, लेकिन कई परिस्थितियों में इसका शुभ फल भी लोगों को मिलता है.

विज्ञापन

आज हम आपको द्रिक पंचांग की सहायता से उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सितारे नए साल यानी 2026 में बुलंदियों पर होंगे.

विज्ञापन

व्यतिपात योग का राशियों पर शुभ प्रभाव

वृषभ राशि
व्यतिपात का बनना वृषभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा जातकों के लिए साल 2026 के शुरुआती दिन खास रहेंगे क्योंकि आपको और आपके जीवनसाथी को प्रेम की गहराई का अनुभव होगा. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनका कोई दोस्त उन्हें फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर सकता है. किसी विशेषज्ञ की सलाह पर लिए गए कारोबारी फैसले कारोबारियों के लिए इस वर्ष लाभदायक रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि
व्यतिपात योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस साल आपका मानसिक तनाव दूर होगा. आप अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट और सीरियस होंगे. इस दौरान सिंगल जातकों को किसी खास दोस्त से आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है. नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, जिसके बाद बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी. वहीं, जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें पुराने सौदों से लाभ होगा. 2026 के शुरुआती दिनों में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य आज के मुकाबले में अच्छा रहने वाला है.

कुंभ राशि
सूर्य और चंद्र के व्यतिपात योग के सकारात्मक प्रभाव से कुंभ राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. कारोबारियों के अटके हुए कामों को गति मिलेगी. इसके अलावा साझेदारों से तालमेल बिगड़ने की आशंका नहीं है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें काफी समय पहले किए गए निवेश से 2026 में अपेक्षित लाभ होगा. जिन लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है, उनकी स्थिति में अचानक सुधार आएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ