खरमास खत्म होते ही शुरू हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य, जानें 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024: खरमास के दौरान वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरमास की समाप्ति के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब से शुरू हो रहे हैं।

Vivah Muhurat 2024
विज्ञापन

Vivah Muhurat 2024: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक जब सूर्य देव गुरु की राशि यानी मीन या धनु राशि में होते हैं तो खरमाल लगता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब सूर्य देव और बृहस्पति एक साथ होते हैं तो सूर्य का तेज कम पड़ जाता है। जिसकी वजह से खरमास की अवधि में तमाम शुभ और मांगलिक कार्य निषेध रहते हैं। इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल खरमास 16 दिसंबर से शुरू होगा जो कि 15 जनवरी 2024 को खत्म होगा। ऐसे में लगभग एक महीने तक तमाम मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। हालांकि जब खरमास की समाप्ति होगी तो मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि साल 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं।

विवाह मुहूर्त 2024

विज्ञापन

जनवरी 2024 विवाह मुहूर्त – 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी का दिन शुभ रहेगा।

फरवरी 2024 विवाह मुहूर्त – 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 फरवरी का दिन विवाह हेतु शुभ रहने वाला है।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

मार्च 2024 विवाह मुहूर्त – 2, 4, 6, 7 और 11 मार्च के दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

अप्रैल 2024 विवाह मुहूर्त- 18 से लेकर 26 अप्रैल तक का समय विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है।

विज्ञापन

जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त- 9, 11, 12, 13, 14, 15 इन तिथियों में विवाह संपन्न कराया जा सकता है।

नवंबर 2024 विवाह मुहूर्त- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29। इन तिथियों में आप अपनी सुविधा के अनुसार विवाह कार्यक्रम संपन्न करा सकते

विज्ञापन

हैं।

दिसंबर 2024 विवाह मुहूर्त- 4, 5,9, 10, 14, 15। दिसंबर के ये 6 दिन विवाह के लिए शुभ माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

 खरमास में ये कार्य हैं निषेध

विज्ञापन

सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, खरमास के दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य निषेध रहते हैं। खरमास के दौरान मुख्य रूप से मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, मुंडन, उपनयन संस्कार, कर्ण छेदन संस्कार इत्यादि नहीं किए जाते हैं। ऐसे में इन मांगलिक कार्यों को करने के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार, खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक है। इसके बाद तमाम मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ