Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा जयंती पर 3 राशियों की मौज! बन रहा है अद्भुत योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Vishwakarma Puja: साल 2024 में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन दो अद्भुत योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार विश्वकर्मा जयंती पर किन तीन राशियों के ऊपर भगवान विश्वकर्मा मेहरबान होंगे।

Vishwakarma Puja 2024

विश्वकर्मा पूजा 2024

Vishwakarma Puja 2024: हर माह सूर्य देव राशि परिवर्तन करते है, जिसे उस दिन की संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सितंबर माह में सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। कन्या संक्रांति का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन विश्वकर्मा पूजा का पर्व भी मनाया जाएगा। विश्वकर्मा पूजा के दिन सृजन और वास्तुकला के देवता विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 16 सितंबर के दिन शाम में 07:47 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। शाम और रात के समय भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस बार 17 सितंबर 2024 को विश्वकर्मा जयंती यानी विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा देव की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 मिनट से लेकर दोपहर 01:43 मिनट तक है। बता दें कि विश्वकर्मा पूजा के दिन शूल योग और धृती योग का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा पर बने अद्भुत योग से किन तीन राशियों की धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2024

विज्ञापन

इन 3 राशियों को होगा लाभ!

मेष राशि

विश्वकर्मा पूजा पर बने शूल योग और धृती योग से मेष राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। हर क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को 17 सितंबर तक खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा।

मकर राशि

विश्वकर्मा देव के आशीर्वाद से मकर राशि के लोगों के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आने वाले समय में अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। युवाओं और नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। समाज में उनके काम को एक नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए विश्वकर्मा पूजा पर बने शूल योग और धृती योग लाभदायक सिद्ध होंगे। मनचाही कंपनी के साथ काम करने का सपना युवाओं का पूरा हो सकता है। कारोबारियों और दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेसमैन का विदेश की कंपनी के साथ काम करने का फैसला भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ