World Cup 2023: यह दिग्गज खिलाड़ी भारत को दिलाएगा विश्व कप, इनकी कुंडली में हैं 2 बड़े राजयोग

Virat Kohli Kundli:विराट कोहली की कुंडली धनु लग्न की है इनकी कुंडली के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। शनि इनकी कुंडली में लग्न में बैठता है और सूर्य नीच का होकर 11वें घर में बैठता है। इसके अलावा विराट की कुंडली में 2 बड़े राजयोग बन रहे हैं।

Virat Kohli kundli

Virat Kohli kundli

Virat Kohli Kundli, World Cup 2023: बहुत पुरानी कहावत है कि महान लोग जन्म नहीं लेते बल्कि महान तो इंसान जन्म के बाद अपने कर्मों से बनता है। दोस्तों आज मैं बात कर रहा हूं क्रिकेट के महान खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में। एक ऐसा दिग्गज व्यक्तित्व जिसके सामने हर एक कहावत छोटी पड़ जाती है। “मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है, बंजर भूमि में पालकर मैंने मृत्यु से जीवन खींचा है “।यह दो लाइन उनके जुझारू व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं। वर्ल्ड कप 2023 का मौसम चल ही रहा है। आईये दोस्तों बात करते हैं इस समय हमारे दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की कुंडली की कि वह कैसे इस वर्ल्ड कप से संबंधित है।

विज्ञापन

विराट कोहली की कुंडली का परीक्षण

विज्ञापन

1. विराट कोहली की कुंडली धनु लग्न की है इनकी कुंडली के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। शनि इनकी कुंडली में लग्न में बैठता है और सूर्य नीच का होकर 11वें घर में बैठता है इसका मतलब यह है कि यह बहुत जल्दी अपने पिता से दूर हो जाएंगे या पिता को खो देंगे। वैसे सभी लोग परिचित हैं कि उनके पिता का देहांत सन 2006 में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ था और उस दिन विराट कोहली को एक महत्वपूर्ण मैच में भी खेलना था जिसमें उन्होंने 90 रन की पारी रणजी के मैच में खेली।

2. मंगल देव चतुर्थ भाव में माता के घर में बैठते हैं यह घर भूमि और वाहन का भी है। अतः विराट कोहली को माता से बहुत प्रेम होगा और उनके पास घर गाड़ियों की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। मंगल के कारण विदेश भ्रमण बहुत रहेगा।

विज्ञापन

3. विराट कोहली की कुंडली में केतु नवम भाव में पिता के घर में हैं। इसका मतलब यह भी यहां से पता चलता है कि पिता का साथ कम रहेगा और इनको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना होगा।

विज्ञापन

2 बड़े राजयोग दिला सकते हैं भारत को विश्व कप

4. विराट कोहली की कुंडली में दशम भाव में शुक्र नीच के होकर के बैठते हैं और बुध के घर में बैठते हैं और बुध 11वें घर में शुक्र के घर में बैठता है। अतः दो राजयोग बनते हैं बुध और शुक्र की वजह से राशि महापरिवर्तन योग बनता है और बुध शुक्र का नीच भंग करता है। अतः नीच भंग राजयोग भी बनता है। शुक्र दसवें घर में बैठता है और इस समय राहु में शुक्र की अंतर्दशा 30 सितंबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक रहेगी। अगर देखा जाए तो यही विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम समय है। इस दशा में विराट कोहली का देश-विदेश में बहुत नाम होगा और अपने करियर के शिखर पर रहेंगे। अगर विराट कोहली की कुंडली को देखें तो इस समय विराट कोहली ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो भारत को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। इस वर्ल्ड कप 2023 में रनों का ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जिसको तोड़ना लगभग नामुमकिन हो जाए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ