Shukra Nakshtra Gochar: 26 जून की 12:24 PM बजे से मिलने लगेगी इन 3 राशियों को हर काम में सफलता, शुक्रदेव होंगे मेहरबान

Shukra Nakshtra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जून की दोपहर 12:24 बजे से शुक्र ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का यह गोचर खासकर 3 राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन 3 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर किस तरह से सफलता और सौभाग्य लेकर आ रहा है?

krittika-nakshatra-shukra-gochar-2025-rashifal

Shukra Nakshtra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 26 जून, 2025 को दोपहर में 12:24 PM बजे शुक्र ग्रह भरणी से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र है, जो मेष और वृषभ दोनों राशियों में फैला हुआ है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र गोचर का काफी अधिक ज्योतिषीय महत्व है। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर से राशियों पर शुक्र के साथ मंगल और सूर्य का प्रभाव पड़ता है। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर जातकों में प्रेम, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला सिद्ध होता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य ये भी बताते हैं कि कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र गोचर से करियर और कारोबार में नई सोच और नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के अच्छे मौके बनते हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत होने और पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक लाभकारी है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपकी ही राशि के स्वामी शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने से यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। करियर, व्यवसाय और वित्तीय मामलों में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं जैसे फैशन, कला, संगीत या डिजाइन, तो इस समय आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। निवेश करने के लिए भी यह उपयुक्त समय है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर कार्यक्षेत्र में प्रगति और मान-सम्मान दिलाने वाला साबित होगा, क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव ही हैं। यदि आप नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता और वार्तालाप शैली से लोग प्रभावित होंगे। इस समय आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है, खासकर यदि आप राजनीति, मीडिया या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और कोई बड़ा घरेलू आयोजन भी संभव है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर प्रेम, सौंदर्य और क्रिएटिविटी से जुड़ी खुशखबरियों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप किसी नई परियोजना या स्टार्टअप की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ