Shukra Shani Yog: शुक्र-शनि ने बनाया शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता; नोट से भरा रहेगा पर्स

Shukra Shani Yog: 10 जून, 2025 से शुक्र और शनि के बीच के शुभ योग बन रहा है, जिसे ‘एकम-एकादश योग’ कहते हैं। यह शुक्र और शनि का एक दुर्लभ सूक्ष्म कोणीय योग है। आइए जानते हैं, इस योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ने की संभावना बन रही है?

shukra-shani-yoga-rashifal-ekam-ekadash-yog

Shukra Shani Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार 10 जून, 2025 को 10:47 AM बजे से शुक्र और शनि एक सूक्ष्म लेकिन बेहद शुभ योग बना रहे हैं। यह एक कोणीय योग है, जिसे ‘एकम-एकादश योग’ कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब किसी दो ग्रह ग्रहों के बीच 32.73 डिग्री का कोण बनता है। आपको बता दें कि यह 360 डिग्री की ‘भचक्र’ (राशिचक्र) का लगभग 1/11वां हिस्सा है। इसलिए इसे ‘एकम एकादश योग’ कहा जाता है। वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इस योग को अनडेसाइल या एल्फलाइट एस्पेक्ट (Undecile or Elftile Aspect) कहा गया है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक सूक्ष्म लेकिन प्रभावशाली ग्रह योग है, जो किसी जातक की कुंडली में विशेष क्षमताओं, छिपी प्रतिभाओं और अंदरूनी तनावों को दर्शाता है। इस योग के प्रभाव से जातक के व्यक्तिगत विकास और मानसिक परिपक्वता की गति तेज होती है, जिसका हर काम पर सकारात्मक असर पड़ता है। शुक्र और शनि का इस विशेष कोणीय योग से विशेष रूप से भौतिक सुख, विलासिता, संतुलन और मेहनत पर असर होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता, स्थिरता और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं, 10 जून से बने एकम-एकादश योग या अनडेसाइल या एल्फलाइट एस्पेक्ट का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र-शनि का यह योग इस राशि के जातकों को करियर में जबरदस्त उन्नति देने वाला सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ और विदेशी स्रोतों से आय के संकेत मिल रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और निवेश से लाभ मिलेगा। पुराना कोई रुका पैसा वापस आ सकता है। पर्स पैसों से भरा रहेगा। लाइफ और लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। यदि किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो समय अनुकूल है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग रचनात्मकता और योजनाओं में सफलता लेकर आया है। आपकी विश्लेषण क्षमता और व्यावसायिक सोच को अब परिणाम मिलने वाला है। नौकरी में परिवर्तन चाहने वालों के लिए यह समय शुभ है। नई जॉब या फ्रीलांसिंग से आपकी इनकम बढ़ेगी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और सेविंग्स बढ़ेगी। पुराने निवेश से मुनाफा होगा। माता-पिता या बुजुर्गों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी हो सकता है। धन समाप्त होने से मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शुक्र आपके पंचम भाव के बुद्धि, संतान और रचनात्मकता के कारक हैं। यह योग आपके लिए प्रतिभा और विचारों से धन कमाने का अवसर बना सकता है। स्टार्टअप, क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़े लोग बड़ी सफलता पा सकते हैं। पैसों की आवक बढ़ेगी, विशेष रूप से रचनात्मक कार्यों या पार्टनरशिप से। ऑनलाइन या सोशल मीडिया से भी लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ