Items Not to Give After Sunset: दिन के उजाले और रात के अंधेरे में केवल प्रकाश का अंतर नहीं होता है, बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का भी फर्क होता है। हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे काम जो दिन के उजाले में होते हैं, उन्हें सूर्यास्त के बाद या रात में करने की मनाही है। यदि आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि कोई कितना भी अच्छा पड़ोसी क्यों न हो, रात में कुछ मागने आने पर घर की दादी-नानी समझाती हैं, रात को ये मत दो, वो सामान नहीं देना चाहिए...शुभ नहीं होता है, अशुभ होगा आदि-आदि।
वे गलत नहीं कहती हैं, कम से कम उनकी बातें दूध, दही, नमक, चीनी और हल्दी पर पूरी तरह लागू होती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद ये चीजें किसी को देने से घर की नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है, जो घर की शुभता पर असर डालती हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किचेन की ये 5 चीजें सूर्यास्त के बाद देने से नवग्रहों में से कुछ बहुत शुभ ग्रह रुष्ट हो जाते हैं, जिससे सौभाग्य वृद्धि रुक सकती है। आइए जानते हैं, इन चीजों से किन ग्रहों का संबंध है और सूर्यास्त के बाद इन्हें देने से जीवन पर क्या असर पड़ता है?
दूध (मिल्क)
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, दूध का संबंध ग्रहों की रानी कही जाने वाली चंद्रमा है। रात में इसे किसी को देने से चंद्रमा कमजोर होते हैं। इससे गृह स्वामी या स्वामिनी मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं, तनाव बढ़ सकता है। बता दें, चंद्रमा मन का कारक ग्रह है।
दही (Curd)
केवल दूध ही नहीं बल्कि सूर्यास्त के बाद किसी को दही भी नहीं देना चाहिए, चाहे वे कितने भी नजदीकी व्यक्ति या पड़ोसी क्यों न हो। इस नियम का उल्लंघन करने से आपसे आपका सौभाग्य रूठ जाता है। घर की समृद्धि पर असर पड़ता है। किसी को रात में दही देने शुक्र ग्रह खराब हो जाते है, जो सौभाग्य, समृद्धि, ऐश्वर्य और वैभव के स्वामी ग्रह हैं।
चीनी (सुगर)
चीनी का रंग सफेद होता है, जो इस वस्तु में शुक्र ग्रह की प्रधानता की ओर संकेत करता है। इसे भी रात में किसी को देने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा शुक्र ग्रह कमजोर हो जाते हैं।
नमक (Salt)
नमक पर भी शुक्र का अधिकार होता है। साथ ही, घर के नमक में गृह लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा का वास माना गया है। कहते हैं, देवी लक्ष्मी सूर्यास्त के बाद घर में प्रवेश करती हैं या चली जाती हैं। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद नमक देने देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं, वे आपका घर छोड़कर जा सकती हैं, आप कंगाल हो सकते हैं।