Vastu Tips: भूल कर भी घर में यहां न लगाएं विंड चाइम, होगी धन की हानि
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भारतीय वैदिक ज्योतिष का ही एक अंग है। इस विज्ञान के अन्तर्गत ब्रह्माण्डीय ऊर्जा को नियंत्रित कर उसे उन्नति के लिए प्रयोग किया जाता है। इस कार्य में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता होती है। यदि गलती की जाए तो इससे होने वाला फायदा नुकसान में भी बदल सकता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र की टिप्स फॉलो करने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय ले लेनी चाहिए।
इन दिनों ज्योतिष में सभी जगह विंड चाइम से जुड़े बहुत से नुस्खे बताए जाते हैं। ये नुस्खे हर समस्या का रामबाण उपाय बताए जा रहे हैं फिर चाहे पैसों की तंगी हो या मैरिड लाइफ का स्ट्रेस। यहां जानिए विंड चाइम से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में, जिन्हें नहीं मानने पर आप अपना सब कुछ खो सकते हैं।
विंड चाइम वास्तव में चाइना के फेंग शुई से जुड़ी हुई है। इसमें भी कई नियमों की पालना करनी होती है। उदाहरण के लिए फेंग शुई को कभी भी किचन या पूजा रूम में नहीं लगाना चाहिए। पूजा रुम में विंड चाइम लगाना घर में नेगेटिविटी लाता है जबकि किचन में लगाने पर उस घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब रहता है।
जहां पर आप बैठते हैं, या सोते हैं, वहां भी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए। अर्थात् आपकी कुर्सी, बिस्तर, आदि के ठीक ऊपर भी कभी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। यदि पलंग के ऊपर लगाई जाती है तो उस पर सोने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विंड चाइम भी कई तरह की होती है जो अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करती है। यदि आप मेटल, लोहे या स्टील की विंड चाइम लगा रहे हैं तो उसे हमेशा घर के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा) में ही लगाएं। इसी तरह मिट्टी की विंड चाइम को नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) या ईशान कोण में लगाना चाहिए। घर के ठीक केन्द्र में भी कभी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए। वह भी घर में नेगेटिविटी को बढ़ाती है। घर के सेंटर में हमेशा क्रिस्टल बॉल या तुलसी का पौधा ही लगाना चाहिए।
ज्योतिष में विंड चाइम को गिफ्ट के रूप में लेने या देने के लिए भी स्पष्ट मना किया गया है। ऐसा करना गिफ्ट देने और लेने वाले, दोनों के लिए दुर्भाग्य लाता है। अतः इससे बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: